Drinking Cold Water in Monsoon : क्या आप भी पीते हैं मानसून में ठंडा पानी...तो फिर इनके लिए रहें तैयार

मानसून के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा पानी पीना सबसे आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडा पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

Update: 2024-08-01 08:13 GMT

Side Effects of Drinking Cold Water in Monsoon  : फ्र‍िज का पानी पीना क‍िसी भी मौसम में सेहत के ल‍िए अच्‍छा नहीं होता, लेक‍िन खासकर मानसून के द‍िनों में फ्र‍िज का ठंडा पानी पीने से सेहत ब‍िगड़ सकती है।

मानसून के द‍िनों में भी च‍िपचि‍पाहट और नमी से भरे मौसम में ठंडा-ठंडा पानी पीने का मन करता है। इस वजह से लोग फ्र‍िज से ठंडा पानी न‍िकालकर पी लेते हैं। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि ऐसा करने से सेहत खराब हो सकती है। फ्र‍िज का ठंडा पानी प‍िएंगे, तो बीमार पड़ सकते हैं।


मानसून में ठंडा पानी पीने के नुकसान- 




  • ठंडा पानी गले के ट‍िशूज सिकुड़ सकते हैं और इस वजह से गले में खराश या सर्दी हो सकती है।
  • ठंडा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है, क्योंकि ठंडा पानी पेट की लाइन‍िंग को प्रभावित करता है और फूड पाइप में ब्‍लड सर्कुलेशन को कम कर देता है।
  • मानसून के दौरान तापमान और नमी का अस्थिरता बढ़ जाती है और इससे शरीर का तापमान भी प्रभावित होता है।
  • ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है, जिससे सर्दी और खांसी होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • ठंडा पानी शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
  • ठंडा पानी पीने से बार-बार प्यास लगती है, क्योंकि यह शरीर के तापमान को अस्थिर कर देता है।
  • हालांकि, यह सभी लोगों पर समान रूप से लागू नहीं होता है, और कुछ लोगों को इससे कोई समस्या नहीं होती। लेक‍िन इसके बावजूद भी मानसून में फ्र‍िज का ठंडा पानी पीने से बचना चाह‍िए।


मानसून में कैसा पानी पीना चाह‍िए?


  • मानसून के दौरान पानी पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • मानसून में गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीना बेहतर होता है। यह न केवल पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि सर्दी और गले की समस्याओं से भी बचाता है।
  • मानसून में गंदे पानी से होने बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए फिल्टर किया हुआ पानी या उबला हुआ पानी पीना सुरक्षित होता है।
  • हमेशा ताजा और साफ पानी पीने की कोशिश करें। बासी या लंबे समय तक खुले में रखा हुआ पानी पीने से बचें। इसके अलावा पानी का टीडीएस लेवल भी समय-समय पर चेक करवाएं।
Tags:    

Similar News