Shrikhand Recipe: गर्मी में लीजिए ठंडी-ठंडी क्रीमी स्वीट डिश श्रीखंड का मज़ा, रेसिपी पढ़िए यहां...
Shrikhand Recipe: गर्मी में ठंडी-ठंडी क्रीमी स्वीट डिश खाने को मिल जाए तो बच्चों और बड़ों सबका मन संतुष्ट हो जाता है। श्रीखंड की रेसिपी आसान है, इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है।खूब सारे दही और ड्राय फ्रूट्स से बना श्रीखंड बहुत हेल्दी भी थे क्योंकि दही अपने आप में बेहद पौष्टिक होता है। खास कर अगर आपका शरीर काफी थक गया है और एनर्जी की काफी कमी महसूस हो रही है तो एक कटोरी श्रीखंड खाने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए -
- दही का चक्का ( hung curd )- 5 कटोरी
- शक्कर - 5 कटोरी
- इलायची - 5,
- केसर के लच्छे- 6-7
- पिस्ता कतरन- आधा कटोरी।
इसे ऐसे बनाएं-
1. श्रीखंड बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज़ है दही का चक्का। दही का चक्का डेयरी शॉप्स पर आसानी से मिल जाता है। इसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है।
2. घर पर दही का चक्का बनाने के लिए गाढ़ा दही जमाएं और उसे एक पतले सूती कपड़े में बांध कर किसी ऊंची जगह पर रात भर के लिए लटका दें। इसके नीचे एक गहरा बर्तन रख दें। रात भर में दही का सारा पानी निथर कर बर्तन में जमा हो जाएगा। कपड़े में एकदम गाढ़ा दही इकट्ठा हो जाएगा, यही दही का चक्का कहलाता है। बर्तन में जमा हुए पानी का उपयोग आप छाछ या मठे के रूप में कर सकते हैं।
3. श्रीखंड बनाने के लिए दही का चक्का और शक्कर बराबर मात्रा में मिला लें और 15 मिनट के लिए एक तरफ ढंक के रख दें।
4. अब दही को अच्छे से घोंट लें। अब एक बारीक छन्नी या पतला सूती कपड़ा ले कर दही को चम्मच या हाथ से रगड़ कर छान लें। अब इसमें इलायची पावडर, केसर के लच्छे और पिस्ता कतरन मिला कर फ्रिज में रख दें।
5.आधे घंटे बाद मिश्रण को निकाल कर एक बार फिर चम्मच से घोंट लें। आपका श्रीखंड तैयार है।
नोट- इस क्रीमी स्वीट डिश को आप चाहे तो यूं ही नाश्ते में खाएं या फिर लंच या डिनर के बाद। गर्म-गर्म पूड़ी के साथ भी इसका यूनीक टेस्ट बहुत अच्छा लगता है।