Sardiyon Me Makki Ki Roti Khane Ke Fayde: सर्दियों में शरीर को ठंडक के असर से बचाएगी मक्के की रोटी, इम्यूनिटी बढ़ाएगी, कोलेस्ट्रॉल घटाएगी, दोपहर में खाना सबसे बढ़िया...

Sardiyon Me Makki Ki Roti Khane Ke Fayde: सर्दियों में शरीर को ठंडक के असर से बचाएगी मक्के की रोटी, इम्यूनिटी बढ़ाएगी, कोलेस्ट्रॉल घटाएगी, दोपहर में खाना सबसे बढ़िया...

Update: 2025-11-08 08:33 GMT

Sardiyon Me Makki Ki Roti Khane Ke Fayde: सर्दियों में करारी सिंकी मक्की की रोटी खाने का मजा ही कुछ और है और फायदे तो इसके क्या ही कहने। सर्दियों में यह आपके शरीर में ठंडक नहीं बैठने देगी क्योंकि मक्के के आटे की तासीर गर्म होती है। साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएगी, आपकी हार्ट हेल्थ का ध्यान रखेगी, आपके शरीर में खून भी बढ़ाएगी और तमाम दूसरे फायदे भी देगी। विशेषज्ञों के अनुसार इसे दोपहर के भोजन में खाना सबसे बढ़िया है क्योंकि तब इसे पचाने के लिए भरपूर समय मिल जाता है। चलिए जानते हैं सर्दियों में मक्की की रोटी खाने के फायदे।

पोषक तत्वों से भरपूर

मक्की के आटे में विटामिन ए, बी और ई के साथ आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर,जिंक, मैग्नीज, सेलेनियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व और फाइबर मौजूद होते हैं।

गर्माहट दे

सर्दी में मक्की की रोटी खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि मक्की की तासीर गर्म होती है। मक्की की रोटी खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और शरीर में ठंडक घर नहीं कर पाती।

पाचन के लिए अच्छी

फाइबर से भरपूर मक्की की रोटी हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी है। यह हमारी आंतों को साफ करती है और हमें कब्ज से राहत देती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

मक्की के आटे में जिंक, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है जो हमारे पाचन को अच्छा रखता है। पाचन अच्छा रहता है तो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मक्की की रोटी खाने से बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। मक्के की रोटी विटामिन बी काॅम्प्लेक्स से भरपूर होती हैं जो कि हमारे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इसलिए सर्दियों में मक्के की रोटी का सेवन हमारी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है। साथ ही मक्के के आटे में हेल्दी फैट्स और पोटैशियम भी होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

मक्की के आटे में मैग्नीशियम, मैंगनीज और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूती देते हैं।

आंखों के लिए अच्छा

मक्की के आटे में बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में होता है। बीटा कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है जो कि हमारी आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है और हमारी दृष्टि को लंबी आयु तक अच्छा रखता है।

शुगर स्पाइक्स न होने दे

डायबिटीज पेशेंट के लिए भी मक्की की रोटी फायदेमंद है क्योंकि इसमें भरपूर फाइबर होता है जो ब्लड में शुगर का लेवल अचानक से नहीं बढ़ने देता यानी शुगर स्पाइक्स नहीं होने देता। इसलिए डायबिटीज़ पेशेंट को मक्की की रोटी अपनी डाइट में जोड़नी चाहिए।

वेट लॉस में मदद

मक्की की रोटी में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है इसलिए बजाय गेहूं की रोटी खाने के, जब आप मक्के की रोटी खाते हैं तो आपका पेट कहीं ज्यादा देर तक भरा रहता है और आप अनावश्यक रूप से दूसरी चीज़ें खाने से बच जाते हैं। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

दिन भर मिलेगी एनर्जी

मक्की की रोटी खाने से हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और हम दिन भर एनर्जेटिक बने रहते हैं।

ग्लूटेन से एलर्जी वालों के लिए खास

मक्का एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। इसलिए जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी है उनके लिए मक्के की रोटी एक अच्छा विकल्प है।

Tags:    

Similar News