Pet saaf karne ke important exercise: क्या आप भी पेट साफ न होने की समस्या से हैं परेशान, तो रोजाना 10 मिनट करें ये योगासन

Pet saaf karne ke important exercise: पेट साफ करने के लिए कई प्रकार की आयुर्वेदिक और एलोपैथी दवाइयां मार्केट में मिलती है जिनके सेवन से कुछ समय के लिए छुटकारा तो मिल जाता है परंतु यह परमानेंट इलाज नहीं है। इस लेख में हम आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने और पेट साफ करने के कुछ खास व्यायाम बताने वाले हैं।

Update: 2025-11-21 06:07 GMT

Pet saf karne ke important exercise: खानपान की गुणवत्ता में कमी और कई पर्यावरणीय कारणों की वजह से अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती है। सुबह उठने के बाद घंटों तक टॉयलेट में बैठना और जोर लगाने के बाद भी पेट साफ न होना, किसी टॉर्चर से कम नहीं लगता। ऐसे में कई प्रकार की आयुर्वेदिक और एलोपैथी दवाइयां मार्केट में मिलती है जिनके सेवन से कुछ समय के लिए छुटकारा तो मिल जाता है परंतु यह परमानेंट इलाज नहीं है। इस लेख में हम आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने और पेट साफ करने के कुछ खास व्यायाम बताने वाले हैं।

ताड़ासन (Tadasana)

सुबह–सुबह अगर पेट साफ नहीं होता है तो पूरे दिन बेचैनी और असहजता महसूस होती रहती है। ताड़ासन व्यायाम इस समस्या के लिए दवा की तरह काम करता है। इस आसन को करना बेहद आसान है। जब आप सीधे खड़े होकर अपने हाथों को ऊपर की तरफ तानते हैं तो पूरे शरीर में एक खिंचाव महसूस होता है। इस वक्त हमारे मांसपेशियों के साथ-साथ आंतें भी ऊपर खिंचती है। जब आप ताड़ासन करते हैं तो पेट में जमा हुआ सख्त मल ढीला पड़ने लगता है और इसके बाद मल त्यागने में कोई समस्या नहीं होती।

तिर्यक ताड़ासन (Tiryak Tadasana)

तिर्यक ताड़ासन में आंतों को दाएं और बाएं दोनों तरफ से दबाव मिलता है। यह दबाव बेहद जरूरी है क्योंकि इससे आंतों में पानी का प्रवाह बेहतर होता है और सूखे हुए मल फिर से नरम होने लगते हैं। इस आसन में आपको अपने पैरों के बीच लगभग ढाई से तीन फीट का फासला रखना होगा। हाथों की स्थिति बिल्कुल ताड़ासन जैसी ऊपर की ओर तनी हुई होनी चाहिए। अब सांस को धीरे-धीरे बाहर छोड़ते हुए अपने पूरे शरीर को दाईं तरफ झुकाएं। इस मुद्रा में चार से पांच सेकंड रुकें और फिर सांस लेते हुए सीधे हो जाएं। फिर सांस छोड़ते हुए बाईं तरफ झुकें और इसी तरह चार से पांच सेकंड रुकें। इस पूरी प्रक्रिया को कम से कम पांच बार दोहराएं।

पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana)

यह आसन शरीर में फंसी हवा को बाहर निकालने का सबसे कारगर तरीका है। कई बार ऐसा होता है कि हमारे पेट में गैस बन जाती है और वह निकलती नहीं है, यह गैस पेट में दर्द और भारीपन पैदा करती है। पवनमुक्तासन करने के लिए आपको चटाई पर पीठ के बल लेटना होता है। सबसे पहले अपने दाएं पैर को घुटने के पास से मोड़ें और उसे अपनी छाती की तरफ खींचें। दोनों हाथों से घुटने को पकड़ लें और उसे छाती से दबाएं। इस दौरान अपने सिर को भी ऊपर उठाने की कोशिश करें और घुटने को छूने का प्रयास करें। इस स्थिति को कुछ समय बनाए रखते हुए पैर फिर से सीधा कर ले। अब यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ भी दोहराइए।

मलासन (Malasana)

मलासन को अंग्रेजी में स्क्वाटिंग पोज कहा जाता है। यह मुद्रा पेट साफ करने के लिए सबसे प्राकृतिक तरीका है। जब आप इस मुद्रा में बैठते हैं तो आपकी आंतों की स्थिति इस तरह बदल जाता है कि मल को बाहर निकालने में बहुत ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। इस आसन को करने के लिए अपने दोनों पैरों को अच्छे से खोल लें और पूरी तरह से नीचे बैठ जाएं। धीरे-धीरे प्रयासों से अपने एड़ियों को जमीन पर टिकाने का प्रयास करें। फिर अपने हाथों को नमस्कार की मुद्रा में छाती के सामने ले आएं और कोहनियों को घुटनों के बगल में रखें। इस पोजीशन को जितनी देर हो सके उतनी देर तक बनाए रखें।

Tags:    

Similar News