Monsoon Fruits : मानसून में समझ नहीं आ रहा क्या फ़ल खायें...तो यहां जानें

Monsoon Fruits : आज हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन मानसून के दौरान करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट रहती है।

Update: 2024-07-22 17:05 GMT

Monsoon Fruits : मानसून में हमेशा अक्सर लोग इसी दुविधा में रहते हैं कि कौन सा फल खायें। कहीं सेहत बनाने के चक्कर में और बिगड ना जाए। 

मानसून में ऐसे कई फल है जिसे डॉक्टर और आयुर्वेद के अनुसार मनाही होती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन मानसून के दौरान करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट रहती है।




आलूबुखारा (Plum)

बारिश में आलूबुखारा खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन-के, कॉपर, फाइबर, पोटेशियम आदि होता है। इससे हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर में इंफेक्शन का खतरा भी टल जाता है।

लीची (Lychee)

बेहद स्वादिष्ट लीची हमारी सेहत के लिए भी शानदार फल है। इसे खाने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। वहीं आपको सांस लेने की समस्या भी लीची खाने से कम होती है। यह आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करती है।

नाशपाती (Pear)

पेट के लिए रामबाण नाशपाती का सेवन आपको मानसून में जमकर करना चाहिए। यदि आप रोजाना 1 नाशपाती खा लेते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट रहती है। मानसून में आप पेट भर कर नाशपाती खा सकते हैं।

जामुन (Blackberry)

बारिश के मौसम या सावन माह में आने वाली जामुन हमारी सेहत के लिए रामबाण साबित होती है। शुगर पेशेंट के लिए जामुन एक औषधि की तरह काम करती है। इसके साथ ही विटामिन-सी, फाइबर और आयरन से भरपूर जामुन हमारी इम्यूनिटी के लिए वरदान है।

अनार (Pomegranate)

आयरन और विटामिन से भरपूर अनार आपके शरीर में खून को बढ़ाने में काफी मदद करता है। यदि आप खून की कमी से जूझ रहे है, तो आपको रोजाना 1 अनार का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है।

Tags:    

Similar News