Mango Leaves Water Health Benefits: आम के पेड़ की पत्तियों का पानी भी है करामाती, नियमित खाली पेट पीने से दिलाएगा इन समस्याओं से राहत...

Mango Leaves Water Health Benefits: आम के पेड़ की पत्तियों का पानी भी है करामाती, नियमित खाली पेट पीने से दिलाएगा इन समस्याओं से राहत...

Update: 2024-07-31 09:52 GMT

Mango Leaves Water Health Benefits: कुछ पेड़ों के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो उन्हें घर का वैद्य यानि डाॅक्टर बना देते हैं। आम भी ऐसा ही एक पेड़ है। इसके फल की तो दुनिया मुरीद है साथ ही इसके पत्ते भी कम उपयोगी नहीं है। आम के पत्तों में भरपूर विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है। साथ ही इसमें मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स के साथ एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। इसलिये सहजता से आसपास उपलब्ध आम के पत्तों का इस्तेमाल कर आप अपने शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इन पत्तों के फायदों के बारे में...

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपना वजन घटाने के लिए प्रयासरत हैं तो एक छोटा सा प्रयोग करें। या तो आप आम के नए पत्तों को धोकर डायरेक्ट चबा जाएं या इसके दो-तीन पत्तों को सवा कप पानी में उबाल लें। जब पानी करीब एक कप रह जाए तब छान लें और चाहें तो थोड़ा शहद डालकर पी जाएं। नियमित तौर पर आम के पत्तों की चाय पीने से आपके वजन घटाने के लक्ष्य में मदद मिलेगी। आम के पत्ते मेटाबॉलिज्म बूस्ट करते हैं और फैट के जमाव को रोकते हैं। साथ ही ये पाचन को भी ठीक करते हैं। जिससे आपको वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाते आम के पत्ते

विटामिन सी से भरपूर आम के पत्ते इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। साथ ही ये बैक्टीरियल संक्रमण को भी रोकते हैं। इन गुणों के चलते आम के पत्तों के नियमित इस्तेमाल से आप कम बीमार पड़ते हैं। सर्दी-जुकाम भी आप को कम होता है।

पथरी गलाए

आम के पत्तों में किडनी के छोटे-छोटे स्टोन को गलाने और शरीर से बाहर करने की क्षमता होती है। इसके लिए आप आम के 2-3 पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना सकते हैं। उसे रातभर के लिए पानी में घोल कर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे पथरी टूट कर पेशाब के साथ बाहर निकल सकती है।

दिल को रखे स्वस्थ

आम के पत्तों में बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने और हाई बीपी को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। दरअसल आम के पत्तों में एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए गए हैं। जो इसे हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी बनाते हैं।

स्किन के लिये फायदेमंद

आम के पत्तों के पानी का सेवन आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। साथ ही आप इसका पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपको रूखी त्वचा की समस्या से मुक्ति मिलेगी साथ ही यह एंटी एजिंग एजेंट की तरह भी काम करेगा और आपकी स्किन पर उम्र का प्रभाव धीमा करेगा। क्योंकि यह कोलेजन उत्पादन में मदद करता है जो चेहरे से झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम कर सकता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर आम के पत्ते फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करते हैं। ये हानिकारक बैक्टीरिया को भी नष्ट करते हैं और बाॅडी को डिटाॅक्स करने में मदद करते हैं।

पेट के अल्सर में खास

आम के पत्तों का पानी पेट के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट से टॉक्सिंस निकलेंगे और शरीर की अंदरूनी तौर पर अच्छी तरह से सफाई हो जाती है। पेट का साफ रहना अनेक समस्याओं का खुद ही हल है। साथ ही इसके सेवन से पेट के अल्सर से भी राहत मिलती है।

प्री डायबिटिक लोगों के लिए

ऐसे लोग जो प्री डायबिटिक हैं वे भी आम के पत्तों के पानी के नियमित सेवन से ब्लड शुगर को बढ़ने से रोक सकते हैं। इस पानी में आम के पत्तों में मौजूद टेनिन्स के गुण आ जाते हैं जो शुगर को हाई होने से रोकते हैं। यानि ये ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करते हैं। शुगर होने पर इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं।

स्वस्थ बाल

स्वस्थ और सुंदर बाल पाने की हसरत रखते हों तो आम के पत्तों का पेस्ट अपने बालों पर एप्लाई कर सकते हैं। ये पत्ते विटामिन सी और ए जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और बालों को स्वस्थ रखते हैं। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और बेजान बालों में चमक भी आती है। आम के पत्तों में मौजूद फ्लेवोनोइड्स बालों को कैमिकल से हो चुकी क्षति से बचाने में मदद करते हैं। इसके पत्तों के पानी का सेवन भी बालों के लिए लाभदायक है।

Full View

Tags:    

Similar News