Mahilaon Ke Liye Babool Ki Gond Ke Fayde: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है बबूल की गोंद, सेहत से सौंदर्य तक मिलेंगे ये दमदार फायदे...

Mahilaon Ke Liye Babool Ki Gond Ke Fayde: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है बबूल की गोंद, सेहत से सौंदर्य तक मिलेंगे ये दमदार फायदे...

Update: 2025-07-12 14:31 GMT

Mahilaon Ke Liye Babool Ki Gond Ke Fayde: कमर दर्द हो या झड़ते बाल, ढलती सुंदरता हो या फंगल इंफेक्शन... महिलाओं की अनेक समस्याओं का एक इलाज है बबूल की गोंद। बबूल की गोंद जिसे कीकर गोंद भी कहा जाता है, शरीर को शक्ति देने की गज़ब की ताकत रखती है। ये एक आज़माया हुआ देसी नुस्खा भी है जिसपे महिलाएं बरसों से भरोसा करती आई हैं। अगर आप इसके फायदों से वाकिफ नहीं हैं तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

दर्द से राहत

अमूमन सभी महिलाओं की काॅमन प्राॅब्लम है बाॅडी पेन। उसमें भी कमर दर्द सबसे ज्यादा आम है। बबूल की गोंद में नेचुरल एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। बबूल की गोंद हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसलिए यह दर्द से जूझ रही महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।

स्किन की करे हिफाज़त

बबूल की गोंद त्वचा को हाइड्रेटेड और नर्म बनाए रखती है। स्किन की ड्राइनेस को दूर करती है। स्किन को ईवन टोन देती है। बबूल की गोंद का सेवन करना और इसका फेस पैक लगाना भी फायदेमंद है। बबूल की गोंद त्वचा की मरम्मत करती है और उसे चमकदार बनाती है। त्वचा के दाग धब्बे भी इसके इस्तेमाल से हल्के होते हैं। फेस पैक बनाने के लिए बबूल गोंद को सोक कर इसका पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर धो लें।

बालों को दे मजबूती

बबूल की गोंद बालों को स्वस्थ, मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करती है। बबूल की गोंद में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प की खुजली और जलन को दूर करने में भी मददगार होती है। इसका सिर की त्वचा पर ठंडा और सुखकारी असर महसूस होता है। आप अपने नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने हेयर पैक में इसका पाउडर मिला कर लगा सकती हैं।

मासिक धर्म

बबूल की गोंद अनियमित पीरियड्स की समस्या को नियंत्रित करने में मदद करता है।इसके सेवन से हार्मोनल इंबैलेंस से राहत मिलती है। पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन को कम करने में भी बबूल की गोंद मददगार है। जिन महिलाओं को अत्यधिक रक्तस्त्राव होता है, उसे नियंत्रित करने में भी यह सहायक है। बबूल की गोंद का पाउडर दूध या पानी के साथ घोलकर लेने से पीरियड्स के दौरान कमजोरी और थकावट को कम किया जा सकता है।

वेट लाॅस में मदद

बबूल की गोंद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे ओवरईटिंग की समस्या कम होती है और वेट लाॅस में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

बबूल की गोंद रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है, जिससे वायरल डिसीज़ समेत दूसरी बीमारियों से लड़ने की शरीर की क्षमता बढ़ती है।

पाचन तंत्र को फायदे

बबूल की गोंद के सेवन से पाचन सुधरता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह पेट में जलन और एसिडिटी को कम करती है। बबूल की गोंद के सेवन से पेट को ठंडक मिलती है।इसमें प्राकृतिक प्रोबायोटिक गुण होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

फंगल इंफेक्शन से बचाव

बाबुल की गोंद में एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए इसके सेवन से फंगल इंफेक्शन से बचाव होता है।

कैसे करें इस्तेमाल

बबूल की गोंद का इस्तेमाल आप इसे घी में भूनकर लड्डू बनाने में कर सकती हैं। और सरल तरीका यह है कि आप इसका पाउडर बना कर दूध या पानी के साथ ले सकती हैं।

Tags:    

Similar News