Monsoon Health Tips: क्या आप भी बारिश के मौसम में बार-बार होते है बीमार; तो अपनाइये गाँधी जी के ये 7 हेल्थ टिप्स
Mahatma Gandhi health secret's: बारिश के मौसम में बीमार पड़ना एक आम बात है, लेकिन बार-बार बीमार पड़ने का मतलब आपकी इम्युनिटी कम होना है। आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्थ टिप्स बताने वाले है, जिसे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी भी फॉलो किया करते थे।
Monsoon Health Tips
Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी सिर्फ आज़ादी के नायक नहीं थे, बल्कि हेल्दी लाइफ जीने की मिसाल भी थे। उनका मानना था कि, असली सेहत शरीर और मन दोनों के संतुलन में है। गांधीजी का जीवन दिखाता है कि, अगर हम सादा और अनुशासित जीवनशैली अपनाएं, तो बिना दवाइयों के भी तंदुरुस्त रह सकते हैं। आइए जानते हैं उनके 7 ऐसे हेल्थ सीक्रेट्स जो आज भी हमारे लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं।
1. सादा और नैचुरल खाना
गांधीजी कहते थे कि, “खाना शरीर के लिए है, शरीर खाना खाने के लिए नहीं।” वे दाल, रोटी, सब्ज़ी, फल जैसे सादा वेजिटेरियन खाना खाते थे। तली-भुनी चीज़ों और डेयरी से दूरी रखते थे। आज भी डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि सिंपल और बैलेंस्ड डाइट सबसे बेहतर होती है।
2. उपवास से शरीर और मन की सफाई
गांधीजी नियमित उपवास रखते थे। उनका मानना था कि इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मन शांत रहता है। उपवास को वे आत्म-नियंत्रण और आध्यात्मिक साधना का ज़रिया मानते थे। आज की भाषा में इसे “Intermittent Fasting” कहा जाता है, जो साइंस भी हेल्दी मानता है।
3. रोजाना पैदल चलना
गांधीजी रोज़ाना 8 से 18 किलोमीटर तक पैदल चलते थे। उनका मानना था कि, चलना सबसे अच्छा व्यायाम है। 35 सालों में उन्होंने 79,000 किलोमीटर पैदल चले, जो धरती की दो बार परिक्रमा करने जितना होता है।
4. पॉजिटिव सोच और अनुशासन
गांधीजी का जीवन आत्म-अनुशासन का उदाहरण था। वे क्रोध, चिंता और नकारात्मक सोच से दूर रहते थे। रोज़ ध्यान और प्रार्थना करते थे। उनका मानना था कि मन की शांति भी सेहत का हिस्सा है।
5. स्वच्छता पर जोर
गांधीजी कहते थे कि, “स्वच्छता ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता है।” वे व्यक्तिगत और सामाजिक सफाई को बहुत ज़रूरी मानते थे। साफ पानी, धूप और खुले वातावरण को सेहत के लिए जरूरी बताते थे।
6. तंबाकू, शराब और कैफीन से दूरी
गांधीजी तंबाकू, शराब वाली चीज़ों से पूरी तरह परहेज़ करते थे। वे शहद, नींबू पानी और गर्म पानी जैसे नैचुरल पेय को पसंद करते थे। उनका मानना था कि, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीज़ों से दूर रहना ही असली हेल्थ है।
7. ध्यान और प्रार्थना
गांधीजी सुबह और शाम ध्यान करते थे। उनका मानना था कि, शांत मन से ही जीवन में संतुलन आता है। आज के तनाव भरे दौर में मानसिक सेहत सुधारने का सबसे सबसे असरदार तरीका मेडिटेशन है।