Liver Me Jalan k Upay: लिवर है आपका जिगर, इसमे हो अगर जलन न करें नजर अंदाज, जानिए इससे बचने के आसान उपाय...

क्या आपके भी लिवर में होते है जलन

Update: 2023-06-21 11:43 GMT

Liver Me Jalan k Upay : लिवर में जलन के उपाय: लिवर हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। लिवर प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल प्रोड्यूज करता है। इसके अलावा ये विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करता है तथा और भी कई जरूरी फंक्शनस में शामिल रहता है। लिवर सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को आपके शरीर के अलग-अलग भागों में भेजता है। लिवर की एल्कोहल, मेडिसिन्स और मेटाबॉलिज्म से निकलने वाले टॉक्सिक पदार्थों को हटाने में अहम भूमिका होती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने लिवर के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना होगा।

लिवर में जलन क्यों होती है

लिवर में जलन की समस्या दो कारणों से पैदा होती है। पहला कारण खराब खान-पान और दूसका कारण आपके सोने और जागने का वक्त निश्चित न होना। अगर आपके साथ दोनों में से एक भी समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो आपका लिवर धीरे-धीरे वीक होना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से आपका शरीर ऑयली फूड, स्पाइसी और मैदा से बनी चीजों को आसानी से नहीं पचा पाता है। जिसके कारण आपको जलन की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको लिवर में जलन होने के कारण, लक्षण और इससे बचने के तरीके बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं-

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या है?

  • आंखें और त्वचा जो पीली दिखाई देती है (पीलिया)
  • सूजन और पेट में दर्द
  • टखनों और पैरों में एडिमा
  • त्वचा की खुजली
  • गहरे रंग का मूत्र
  • हल्के रंग का मल
  • लंबे समय तक थकान
  • मतली या दस्त

लिवर को मजबूत और सेहतमंद रखने के उपाय

लीवर को मजबूत करने के बहुत सारे उपाय हैं। बहुत से ऐसे फूड्स और फल हैं जिनके सेवन से आपका लीवर हेल्दी रह सकता है। बस आपको जानना ये है कि लिवर मज़बूत करने के लिए क्या खाना चाहिए।

अगर आप बहुत अधिक फैट खा रहे हैं तो ये लिवर के लिए अच्छा नहीं हो सकता। जैतून का तेल लिवर के लिए फायदेमंद होता है। कम फैट के बदले जैतून के तेल के उपयोग से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और लिवर के कार्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इस तेल में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स की उच्च मात्रा पाई जाती है।

अखरोट से दूर करें लीवर प्रॉबल्म

लिवर का जलन कम करने के उपाय में नट्स बहुत काम आता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स, विटामिन, फैट और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो विभिन्न तरह के डिसऑर्डर्स के इलाज में फायदेमंद होते हैं। अखरोट में अमीनो एसिड की प्रचुर मात्रा होती है जिसे आर्गिनिन के रूप में जाना जाता है और ये लिवर की सफाई में सहायक होता है। काले अखरोट लिवर में रक्त को ऑक्सीजीनेट करने में मदद करते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर के लिए फायदेमंद

लिवर के लिए फैटी फिश बहुत उपयोगी होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड का रिच सोर्स होता है जो लिवर की सूजन को कम करने में सहायक होता है। फैटी फिश में पाए जाने वाला फैट लिवर में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमा होने देता और इससे एंजाइमस का लेवल नार्मल रहता है।

लिवर की जान अंगूर

ग्रेपफ्रूट में दो एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, नारिंगिन और नारिनजेनिन। ये लीवर की सूजन को कम करके और लीवर के सेल्स की रक्षा करके लीवर को किसी भी चोट से बचाने में मदद कर सकते हैं। अंगूर के बीज, छिलके और गूदे में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं। इन कंपाउंड्स को आहार में शामिल करने के लिए आपको अंगूर खाना चाहिए। एक अंगूर के बीज का अर्क सप्लीमेंट भी आपको एंटीऑक्सिडेंट प्रदान कर सकता है।

एवोकैडो इस आधुनिक दुनिया का सुपरफूड है। इसमें अच्छी मात्रा में विभिन्न विटामिन और खनिज होते हैं जो लीवर के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसमें ग्लूटाथिओन नामक एक अद्वितीय एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को फ़िल्टर करने में मदद करता है।

लहसुन लिवर के लिए फायदेमंद

लहसुन भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन में सल्फर कंपाउंड होता है। ये लिवर एंजाइम को सक्रिय करके आपके शरीर से टॉक्सिन्स और वेस्ट मैटेरियल्स को बाहर निकालता है। इसमें सेलेनियम भी होता है जो लीवर को खराब होने से बचाता है।

हल्दी लिवर के लिए फायदेमंद

हल्दी ऐसा शक्तिशाली मसाला है जो लीवर को खराब होने से बचाती है और उसको स्वस्थ रखने में मदद करती है। ये स्वस्थ लीवर सेल्स को भी पुनर्जीवित करती है। यह पित्त के प्राकृतिक उत्पादन को भी बढ़ाती है। हल्दी लीवर में फैट जमा होने को भी रोकती है। ये एक ऐसी समस्या है जो फैटी लीवर, लीवर के सिरोसिस जैसी स्थितियों को उत्पन्न कर सकती है।

लिवर के लिए फायदेमंद

चुकंदर के रस में नाइट्रेट होते हैं जो एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं। ये हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद और सूजन को कम कर सकता है। चुकंदर में पाया जाने वाला रसायन फैटी लिवर को ठीक करने में मदद कर सकता है।

हरी सब्ज़ियां आपके लिवर के स्वास्थ्य के लिए हमेशा बेहतर होती हैं। पालक और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो रक्त को शुद्ध करने में मदद करती हैं।

लिवर मज़बूत करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए। आप ग्रीन टी पी सकते हैं जिसमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा होती है जिसे कैटेचिन के रूप में जाना जाता है। कैटेचिन लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक होता है और अगर लिवर में सूजन हो तो उसको कम करता है।

लिवर के लिए फायदेमंद फल में सेब बहुत गुणकारी होता है। अपने आहार में सेब जैसे फाइबर युक्त फलों को शामिल करना अच्छा होता है। सेब खाने से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी हेल्दी रखता है।

ये बात अक्सर कही जाती है कि नींबू के रस को सुबह अगर एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पिया जाये तो फिर लिवर डिटॉक्सिफायर का काम करता है। आज बहुत से लोग सुबह गर्म पानी में नींबू पीते हैं।

Full View

कॉफी भी लिवर का रामबाण इलाज कर सकती है। जिनको भी लिवर की समस्या है वो कॉफी लिवर के नुकसान को कम करने के लिए कॉफी का सहारा ले सकते हैं। यह सिरोसिस और स्थायी टिशूज़ के नुकसान को कम करती है। कॉफी फैट और कोलेजन को बढ़ने से भी रोकती है।

Tags:    

Similar News