Liver kharab hone ke lakshan: पेशाब के रंग से पहचानें लीवर की सेहत; जानिए यकृत के कार्य और उसे स्वस्थ रखने के उपाय!

Liver kharab hone ke lakshan: जब भी लीवर ठीक से काम करना बंद कर देता है तो कई प्रकार से हमारे शरीर में इसके संकेत दिखाई देते हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है पेशाब के रंग में परिवर्तन। आईए जानते हैं कि किन-किन चीजों के सेवन से लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

Update: 2026-01-25 07:09 GMT

Liver kharab hone ke lakshan: हमारा शरीर किसी यांत्रिक मशीन की तरह है जिसमें किडनी, आंत और लीवर जैसे अंग उसके पार्ट्स की तरह कार्य करते हैं, इससे पूरा शरीर गतिमान अवस्था में रहता है और इनमें से यदि किसी भी अंग का संतुलन बिगड़ता है तो वह हमारे पूरे शरीर को प्रभावित करता है। आज हम आपको लिवर (यकृत) और लिवर का मूत्र के रंग से संबंध को बताएंगे। शरीर का यह अंग रक्त को शुद्ध करने और विषैले पदार्थ को बाहर निकालने का कार्य करता है। जब भी लीवर ठीक से काम करना बंद कर देता है तो कई प्रकार से हमारे शरीर में इसके संकेत दिखाई देते हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है पेशाब के रंग में परिवर्तन। आईए जानते हैं कि किन-किन चीजों के सेवन से लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

लीवर का शरीर में कार्य

लिवर हमारे शरीर के आंतरिक हिस्सों में सबसे बड़ा अंग है जिसका वजन लगभग 1.5 से 2 किलोग्राम तक होता है और इसका प्रमुख कार्य रक्त के विषैले पदार्थ को छानना है। लिवर हमारे शरीर में पित्त का उत्पादन करता है जो भोजन को पचाने में काफी मददगार है। यह जटिल पोषक तत्वों को शरीर के अनुकूल बनता है और प्रोटीन का निर्माण भी करता है। साथ ही यह रक्त के थक्के जमने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी जिम्मेदार है।

जब भी हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाएं 120 दिन से अधिक पुरानी हो जाती है तो वे अपने आप हिमोग्लोबिन में टूटने लगती हैं और इसी प्रक्रिया के दौरान एक पीला रंग का पदार्थ भी बनता है जिसे बिलीरुबिन कहते हैं। यह पदार्थ लीवर द्वारा पित्त में मिलकर मल से बाहर निकल जाता है। लेकिन यदि लिवर में कोई समस्या आती है तो यह बिलीरुबिन रक्त में ही जमा होने लग जाता है और यही दूषित रक्त जब हमारी किडनी में पहुंचता है तो किडनी इसे बाहर निकालने के लिए पेशाब में मिला देती है इसी वजह से पेशाब का रंग काफी गहरा हो जाता है, जिसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में पेशाब का रंग अधिक पीला और कई बार भूरा दिखने के साथ तेज बदबू और झाग भी आ सकती है।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

1. लहसुन

लिवर को फिर से रिफ्रेश और डिटॉक्स करने का बेस्ट तरीका है लहसुन का सेवन। सुबह खाली पेट एक से दो कली के सेवन से लीवर के स्वास्थ्य में काफी वृद्धि होती है, जो लीवर को फिर से काम करने के लिए बेहतर बनाती है।

2. नींबू

नींबू के रस को आयुर्वेद में पित्त वृद्धि के लिए सबसे अच्छा बताया गया है। नींबू के सेवन से इसमें मौजूद विटामिन C लिवर को हुए नुकसान से बचाता है। इसके लिए सुबह खाली पेट नींबू के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करें।

3. हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ

हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो लीवर में जमी गंदगी और टॉक्सिन को बाहर निकलती है। इन सब्जियों के सेवन से लिवर में फैट जमने का खतरा कम रहता है साथ ही खून भी साफ होता है।

4. हल्दी

हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और इसका करक्यूमिन तत्व भी लिवर की सूजन को कम करता है। हल्दी का सेवन लीवर में पित्त के प्रभाव को बेहतर बनाने में सहायक है। इसके लिए गुनगुने पानी में आधे चम्मच हल्दी का सेवन जरूर करें।

5. चुकंदर

चुकंदर में पाए जाने वाले बीटेन नामक तत्व लिवर के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक का काम करते हैं साथ ही लीवर की सफाई के लिए इसमें मौजूद बेटालेंस और नाइट्रेट्स काफी मददगार हैं।

अस्वीकरण/Disclaimer: पाठकों के लिए यह केवल सामान्य जानकारी देने के लिए लिखी गई है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के लिए NPG.NEWS किसी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Tags:    

Similar News