Karaunde Ke Fayde: छुटकू से करौंदे के बड़े-बड़े फायदे, बारिश के मौसम में ज़रूर खाएं...

Karaunde Ke Fayde: छुटकू से करौंदे के बड़े-बड़े फायदे, बारिश के मौसम में ज़रूर खाएं...

Update: 2024-08-02 12:22 GMT

Karaunde Ke Fayde: छोटे, कत्थई-सफेद-गुलाबी और हद के खट्टे करौंदे का इस्तेमाल आप शौकिया खट्टी-मीठी चटनी या जूस बनाने के लिए आजकल कर ही रहे होंगे लेकिन आज हम आपको इसके इतने सारे फायदे बताएंगे कि आप इस छुटकू फल के मुरीद हो जाएंगे। विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम आदि से भरपूर करौंदा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। साथ ही इसमे एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एल्केलॉएड्स, फ्लेवेनॉएड्स जैसे तत्व होते हैं। आप इसे बारिश के मौसम में ज़रूर खाएं जिससे ये सारे खास लाभ आपको मिल सकें...।

1. इम्यूनिटी बढ़ाए

मौसम बदलने के साथ फ्लू, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ते ही है। करौंदे के सेवन से हम इन मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बच सकते हैं। करौंदे में भरपूर विटामिन सी और साथ में जिंक भी होता है जो हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है।

2. पेट के लिए है बढ़िया

करौंदे में पर्याप्त मात्रा में सॉल्यूबेल फाइबर होता है इसलिए यह पाचन को बढ़िया रखता है। यह आंतों के स्वास्थ्य और बाउल मूवमेंट अच्छा रखने में मददगार है। करौंदे का सेवन करने से कब्ज़, गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याएं दूर होती हैं। करौंदे में पाया जाने वाला पेक्टिन डाइजेशन को इंप्रूव करता है।

3. वजन घटाने में मददगार

करौंदे में भरपूर विटामिन सी होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। साथ ही इसमें खूब फाइबर होता है जो पाचन को तो ठीक रखता ही है साथ ही पेट को देर तक भरा हुआ भी महसूस कराता है। इन बातों का फायदा वज़न घटाने में मिलता है।

4. मानसिक स्वास्थ्य

करौंदा मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। करौंदे में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफेन होता है जो सेरेटोनिन का उत्पादन बढ़ाता है। जिससे अवसाद और चिंता कम होती है और मूड बेहतर रहता है।

5. त्वचा और बालों के लिए

करौंदे में विटामिन सी मौजूद होने की वजह से यह त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा है। यह कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। यह आपके रक्त को नियमित तौर पर साफ भी करता रहता है। साथ ही इससे संक्रमण से बचाव होता है। यह स्किन की चमक बढ़ाता और एजिंग की प्रोसेस धीमी करता है। यह बालों की ग्रोथ और चमक बढ़ाने, स्केल्प की देखभाल के लिए अच्छा है। करौंदे का जूस पीने से ये फायदे आपको और बेहतर तरीके से मिल सकते हैं।

6. लीवर के लिए फायदेमंद

करौंदे का सेवन लिवर को डैमेज से बचाने के लिए भी फायदेमंद है। यह फैटी लिवर और यूरिक एसिड की समस्या को कम करता है।

7. हड्डियों के लिए

करौंदे में अच्छी मात्रा में कैल्शियम के साथ फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व भी होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते और मरम्मत भी करते हैं।

8. एंटी कैंसर गुण हैं करौंदे में

करौंदे में एंटी कैंसर गुण हैं। यह कैंसर कोशिकाओं को पनपने और फैलने से रोक सकता है। करौंदे में पाए जाने वाले प्रोथोंसीनिडीन नामक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स से यह संभव हो सकता है।

9. बच्चों के लिए फायदेमंद

करौंदे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यह उन्हें जल्दी बीमार पड़ने से बचाते हैं। उनके मानसिक - शारीरिक विकास के लिए भी अच्छे हैं। करौंदे पेट के कीड़ों को मारते हैं और भूख भी बढ़ाते हैं जिसका फायदा बच्चों को मिलता है।

10. दिल के लिए फायदेमंद

सीज़न में करौंदे का जूस नियमित रूप से पीकर आप बैड कोलेस्ट्राॅल को घटा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है। करौंदे में विटामिन C, और आयरन जैसे पोषक तत्व और फाइबर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। करौंदा बीपी नियंत्रण में भी मददगार है।

11. बुखार से राहत

अगर लगातार शरीर में बुखार का अहसास बना हुआ है तो करौंदा आपको राहत दे सकता है। करौंदे के पत्तों का काढ़ा पीने से आपको आराम मिलेगा क्योंकि इसमें शरीर का तापमान कम करने की क्षमता होती है।

12. दांत और मसूड़ों के लिये

विटामिन सी से भरपूर करौंदा दांत और मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है। इसके लिए आप करौंदे को कच्चा खा सकते हैं।

13. खून बढ़ाने के लिए

करौंदे में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो खून की मात्रा बढ़ाने और एनीमिया से बचाव में मदद करता है।

Full View

Tags:    

Similar News