Kanji Peene Ke Fayde: कांजी पीने से पेट की हर तकलीफ़ होती दूर, जाने इस देसी ड्रिंक के ज़बरदस्त फायदे...

Kanji Peene Ke Fayde: कांजी पीने से पेट की हर तकलीफ़ होती दूर, जाने इस देसी ड्रिंक के ज़बरदस्त फायदे...

Update: 2025-11-12 11:21 GMT

Kanji Peene Ke Fayde: हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में कांजी पीने का चलन है, खासकर सर्दियों में। बुजुर्गों की माने तो कांजी पेट की हर मर्ज़ की दवा है। वे तो मज़ाक में ये तक कहते हैं कि कांजी पीने वाला पत्थर भी पचा सकता है। दरअसल कमज़ोर पाचन अनेक समस्याओं की जड़ है। और कांजी एक ऐसा देसी ड्रिंक है जो पेट को एकदम बढ़िया रखता है। क्या है कांजी और क्या है इसके खास फायदे, आइये जानते हैं।

कांजी है देसी प्रीबायोटिक

कांची दरअसल एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसमें लैक्टिक एसिड जैसे बैक्टीरिया होते हैं। यह एक होममेड प्रीबायोटिक ड्रिंक है जो हमारे गट में बैक्टीरिया का संतुलन बनता है और पाचन को अच्छा रखता है। जिससे हमारे पूरे शरीर को ढेर सारे फायदे होते हैं। आईए जानते हैं उनके बारे में।

बेहतर पाचन

अगर आप कांजी पीते हैं तो आपको पेट की समस्या दूर करने के लिए किसी दवा की जरूरत ही नहीं है। अगर हमारी आंतों में गुड बैक्टीरिया कम हो जाएं तो हम बहुत सारी समस्याएं झेलते हैं। कांजी गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। रोजाना कांजी पीने से आपका पाचन बहुत बढ़िया हो जाता है। आपको कब्ज, गैस, ब्लोटिंग जैसी कोई समस्या नहीं होती।

लिवर को करे डिटाॅक्स

कांजी में ऐसे प्रोबायोटिक्स है जो लिवर को डिटॉक्स करने के उसके काम में मदद करते हैं। इसलिए हेल्दी लिवर के लिए कांजी का सेवन बहुत फायदेमंद है।

इन्फ्लेमेशन को कम करें

कांजी एक ऐसा फर्मेंटेड ड्रिंक है जो शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करता है। इसके सेवन से आपकी बहुत सारी पुरानी समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं जैसे क्रोनिक फटीग, क्रोनिक जॉइंट पेन, क्रोनिक एसिडिटी आदि।

फैट बर्निंग में मददगार

कांजी का एक बहुत बड़ा फायदा यह है कि हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज़ करती है। इसलिए अगर आप फैट घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको कांजी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

इम्यूनिटी होती है स्ट्रांग

जब हमारी पाचन क्षमता कमजोर होती है तो हमारी इम्यूनिटी अपने आप कमजोर हो जाती है क्योंकि हमारी इम्यूनिटी का 70% हिस्सा हमारी बेहतर पाचन तंत्र पर ही निर्भर करता है। पाचन कमजोर होता है तो हम बार-बार बीमार पड़ते हैं। कांजी का नियमित सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्राॅन्ग होगी और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे।

थकान से राहत

अगर आपके शरीर में हर समय थकान बनी रहती है तो भी कांजी के सेवन से आपको निश्चित ही फायदा होगा।

शानदार स्किन

जब आपका पाचन अच्छा रहता है तो आपकी स्किन अपने आप अच्छी रहती है। इसलिए कांजी के सेवन का आपकी स्किन पर भी बहुत पाॅजिटिव असर दिखाई देगा।

कांजी कैसे बनाएं

आपको सीजन के हिसाब से गाजर, मूली, चुकंदर जो भी चीज़ अवेलेबल हो उसे आप दो कप की मात्रा में ले लीजिए। इसके अलावा आपको दो चम्मच सरसों के दाने, एक चम्मच रॉक साॅल्ट और एक चम्मच हींग लेना है। इन सभी चीजों को 1 लीटर पानी में अच्छी तरह मिलाना है और फिर 4 से 5 दिन तक आपको इसे कपड़े से ढांककर धूप दिखाना है। जब इसमें फर्मेंटेशन हो जाए। हल्का सा खट्टापन आ जाए तब आप इसे फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। इसमें से हर दिन एक गिलास कांजी आप पी सकते हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि कांजी को बनाने और स्टोर करने के लिए हमेशा कांच या सेरेमिक जार का उपयोग करें।

Tags:    

Similar News