Home Remedies For Wrinkles: ये 10 आसान घरेलू नुस्खे दिलाएंगे झुर्रियों से मुक्ति...

Update: 2023-08-21 13:13 GMT
Home Remedies For Wrinkles: ये 10 आसान घरेलू नुस्खे दिलाएंगे झुर्रियों से मुक्ति...

Home Remedies For Wrinkles

  • whatsapp icon

Home Remedies For Wrinkles : NPG डेस्क। बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियों का आना कोई हैरानी की बात नहीं है। लेकिन महिलाएं इतनी जल्दी उम्र के आगे हथियार डालना पसंद नहीं करतीं और तमाम कोशिशें करती हैं। अपने आप को बेहतर दिखाने की कोशिश करने में हर्ज भी नहीं। फिर केमिकल वाले प्रोडक्ट यूज़ किए बिना नेचुरल चीज़ों से अगर रिंकल्स का बढ़ना रोका जा सकता है तो क्या कहने। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनसे झुर्रियों से काफी हद तक मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं...

1. एक कटोरी में 1 चम्‍मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी और आवश्यकतानुसार कच्चा दूध डालें और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगभग 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

2. एक कटोरी में एक अंडे की जर्दी (पीला भाग) लें। इसमें टमाटर और नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

3. एक कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें संतरे के रस की कुछ बूंदे मिक्स करें। झुर्रियों को हल्का करने का यह बहुत दमदार नुस्खा है।

4. एक कटोरी में एक टी स्पून दही लें। इसमें एक चम्मच उड़द दाल का पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए इसे लगे रहने दें। बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें।

5. पपीता चेहरे की खूबसूरती संवारने में बहुत मददगार है। इसे मसलकर डायरेक्ट आप चेहरे पर लगा सकती हैं। या फिर एक कटोरी में संतरे,पपीते और टमाटर का पल्प लें। इसमें गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलाएं और बहुत अच्छी तरह मिक्स करें। अब तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

6. एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें इसमें 2 चुटकी हल्दी और 5-6 बूंदें ऑलिव ऑइल मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

7. खीरे को कीस लें। अब उसमें थोड़ा-सा दही मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। अब झुर्रियों पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

8. अगर आपको नींबू का रस चेहरे पर लगाने से कोई परेशानी या जलन नहीं होती हो तो आप इसे डायरेक्ट भी झुर्रियों पर लगा सकती हैं।

9. केले को अच्छी तरह मसलकर उसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।इससे झुर्रियां जल्द ही कम होती हैं।

10. अंगूर को काटकर उसका रस झुर्रियों पर लगाएं और 20 मिनट के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

Full View

Tags:    

Similar News