Home Remedies for Stomach: Summer season में पेट की समस्या को झट से दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

पेट की गर्मी, छाती या सीने में जलन, सांस लेने में तकलीफ, खट्टी डकार, गैस, दस्त, अपच, और कब्ज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Update: 2024-05-17 12:57 GMT

गर्मी का मौसम आते ही पेट की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। लोगों को पेट की गर्मी, छाती या सीने में जलन, सांस लेने में तकलीफ, खट्टी डकार, गैस, दस्त, अपच, और कब्ज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


ऐसे में जरूरी है कि गर्मी में पेट दुरुस्त रखने के लिए कुछ सावधानियां रखी जाएं।

फिर भी दिक्कत हो जाए तो कई घरेलू उपायों को मदद से पेट की समस्या हल की जा सकती है।

अदरक

आयुर्वेद लगभग सभी पाचन संबंधी विकारों में लाभदायक है। इसका सेवन गीली, या सूखी किसी भी रूप में किया जा सकता है। यह मतली, मांसपेशियों में दर्द, खांसी-जुकाम, गले में खराश, अतिरिक्त चर्बी, पेट फूलना, अपच, सूजन को कम करने में मददगार है।

छाछ

​पेट के लिए छाछ अमृत समान है। इसका स्वाद भले ही खट्टा होता है, लेकिन यह पाचन क्रिया को तेज करने में सहायक है। यह अतिरिक्त कफ और वात को संतुलित करने में प्रभावी मानी जाती है। ये सूजन, पाचन संबंधी विकार, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और प्लीहा संबंधी विकार, भूख न लगना, एनीमिया आदि की समस्या भी हल कर सकती है।

मिश्री

मिश्री, या रॉक शुगर चीनी का सबसे शुद्ध रूप है आयुर्वेद कुछ दवाओं को बनाने में इसे मीठे के रूप में इस्तेमाल करता है। पीसीओएस, मोटापा, ऑटो-इम्यून विकार, आंतों की समस्याओं आदि से ग्रस्त लोगों के लिए सफेद चीनी की जगह मिश्री का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है।

गाय का घी

गाय का घी वात और पित्त को कम कर सकता है, और शुभ माना जाता है। गाय का घी पाचन क्रिया को तेज करता है, आपके ऊतकों को पोषण देता है, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही याददाश्त, बाल, त्वचा, प्रजनन क्षमता, रोग प्रतिरोधक क्षमता, इत्यादि को बढ़ाता है। इसका सेवन हर कोई किसी भी समय कर सकता है।​

CCF चाय

CCF चाय का मतलब जीरा, धनिया और सौंफ से है। पेट फूलने से लेकर मासिक दर्द तक, यह आंत की समस्याओं में काम करती है। यह भूख बढ़ाती है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। ये पेट दर्द, मितली और उल्टी को भी कम करती है। इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच धनिया, और 1 छोटा चम्मच सौंफ डालकर 3-5 मिनट तक उबालें, छान लें और पियें। यह सूजन और गैस की समस्या से बचाव करती है।

Tags:    

Similar News