Home Remedies for Face Wash : दूध और आटे से बनाएं फेश वॉस, मिलेंगे कई फायदें

आप दूध और आटे को चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन प्राकृतिक चीजों से स्किन पर साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी नहीं होगा।

Update: 2024-06-07 09:16 GMT

फेस क्लींजिंग स्किन केयर रूटीन का पहला स्टेप होता है। फेस वॉश के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं।

कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप दूध और आटे को चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन प्राकृतिक चीजों से स्किन पर साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी नहीं होगा। 

फेस वॉश इस्तेमाल करने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज जरूर करें। अगर आपकी ड्राई स्किन है या आपको स्किन प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें।

 

चेहरा धोने के लिए बनाएं कच्चे दूध और आटे का पेस्ट

दिन में दो बार फेस वॉश करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इस पेस्ट के लिए आपको बाउल में 1 चम्मच गेहूं का आटा और में 1 चम्मच चावल का आटा लेना है। मिलाने के लिए कच्चा दूध इस्तेमाल करें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। चेहरा गीला करने के बाद इसे लगाएं। एक से दो मिनट इसे चेहरे पर मसाज करें और पानी से धो लें। थोड़ा गाढ़ा तैयार करके आप इसे फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरा के साथ गर्दन और हाथ-पैरों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


कच्चा दूध और आटे के फेस वॉश के फायदे



स्किन ग्लोइंग बनाए : इस फेस वॉश में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाए रखते हैं। आटा त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इससे त्वचा में निखार आता है।

पिगमेंटेशन कम करे  : अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है, तो यह फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे दाग-धब्बे कम होते हैं।

डार्क स्पॉट्स से राहत देता है : डार्क स्पॉट्स कम करने में भी यह फेस मास्क फायदेमंद है। चावल का आटा चेहरे के निशान कम करता है। इससे चेहरे के काले दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है : कच्चा दूध स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। एलोवेरा जेल भी स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसके इस्तेमाल से आपको स्किन सॉफ्ट और स्मूद लगेगी।

Full View

Similar News