Foods That Support Kids Brain Development: बच्चा बन सकता है जीनियस, प्रभावशाली और दूरदर्शी, अगर खाने में शामिल करेंगे ये चीजें

Update: 2025-12-13 12:17 GMT

Foods That Support Kids Brain Development: सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा बहुत बुद्धिमान, प्रभावशाली और दूरदर्शी बने जो अपने करियर और जीवन में मनचाही ऊंचाइयां हासिल करे। अपने घर के सकारात्मक माहौल के साथ अपने बड़े होते बच्चों की डाइट में कुछ चीज़ें शामिल करने से उनके मस्तिष्क और सोच के विकास में मदद मिल सकती है। आइये जानते हैं ब्रेन डेवलपमेंट में मदद करने वाले ये सुपरफूड्स कौन से हैं।

अलसी

अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स का सेवन बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर इसे मां सीमित मात्रा में गर्भावस्था में ही लें, तो भ्रूण के मस्तिष्क का बहुत अच्छा विकास होता है। साथ ही अपने बढ़ते बच्चों की डाइट में भी इसे जरूर शामिल करें। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो न्यूराॅन्स को तेज़ बनाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड बाॅडी में जाकर DHA बनाता है। स्टडी के अनुसार DHA की मौजूदगी से IQ स्कोर में 10 पॉइंट्स की तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

भीगे बादाम

हर सुबह 5 से 6 भीगे हुए बादाम खाने की आदत आपके बच्चे की बुद्धि के विकास में बहुत मदद कर सकती है। भीगे हुए बादाम बच्चों के लिए पचाने में आसन होते हैं। इनमें विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एल-कार्निटाइन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो ब्रेन सेल्स को मजबूत बनाते हैं और न्यूरोट्रांसमीटर के कार्य को तेज करते हैं। बच्चों को भीगे हुए बादाम खिलाने से उनकी याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है।

केसर वाला दूध

रोज़ बच्चों को एक गिलास केसर वाला दूध जरूर पिलाएं। केसर से स्ट्राॅन्ग न्यूरल कनेक्टिविटी बनती है और दूध से मिलता है प्रोटीन जिससे बच्चे का बेहतर विकास होता है।

क्रूसिफेरस सब्जियां

बच्चों की डाइट में क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकली, पत्ता गोभी आदि शामिल करें। इससे बच्चों की डिसीज़न पावर मजबूत होती है। साथ ही उसकी क्रिएटिविटी भी बढ़ती है।

डार्क चाॅकलेट

बच्चों को थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट भी खाने को जरूर दें। इससे बच्चा खुश तो होगा ही, साथ ही उसका माइंड शार्प बनेगा। वह शांत रहेगा और एकाग्र होकर पढ़ाई करेगा। डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनाॅइड्स के कारण बच्चों के मस्तिष्क को फायदा मिलता है।

नारियल पानी

अपने बच्चों को नारियल पानी पिलाएं। जिसे दुनिया का बेस्ट नेचुरल ड्रिंक कहा जाता है। इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी पीने से बच्चों का प्रॉपर हाइड्रेशन होता है, उन्हें बेहद अच्छे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और उनके दिमाग की कोशिकाएं एक्टिव रहती हैं। नारियल पानी बॉडी के टॉक्सिंस रिमूव करने में भी मदद करता है । नारियल पानी एक साल से बड़े बच्चों को ही दें।

हरी पत्तेदार सब्जियां

बच्चों की डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां बच्चों को फोकस्ड बनाती हैं।

गुड़

बच्चों को रोज़ एक टुकड़ा गुड़ भी ज़रूर खिलाएं। अगर वे सीधे गुड़ नहीं खाते तो लड्डू आदि में डाल कर दें। गुड़ में आयरन, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स होते हैं। गुड़ खाने से मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है और ब्रेन फंक्शनिंग इंप्रूव होती है।

Tags:    

Similar News