Eat Sprouts in Mansoon : बारिश में स्प्राउट्स खाया जाना सही या नहीं ? , यहाँ जानें

Eat Sprouts in Mansoon : स्प्राउट्स खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे यह बॉडी को डिटॉक्स करता है, आंखों की रोशनी के लिए बेहतर है, बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।

Update: 2024-07-18 09:55 GMT

Eat Sprouts in Mansoon :  क्या मानसून के सीजन स्प्राउट्स खाया जाना सही है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है कि क्यांकि मानसून के दिनों में कच्ची सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्प्राउट्स हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं।

स्प्राउट्स खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे यह बॉडी को डिटॉक्स करता है, आंखों की रोशनी के लिए बेहतर है, बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि स्प्राउट्स में लो कैलोरी होती है और फाइबर से भरपूर है।

यह बात हम सभी जानते हैं कि फाइबर बेस्ड फूड आइटम्स का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या दूर रहती है। यही नहीं, स्प्राउट्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम रहता है।


क्या मानसून में स्प्राउट्स खा सकते हैं?


जैसा कि पहले ही जिक्र किया है कि स्प्राउट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिसका सेवन हर कोई करता है। हालांकि, यह सवाल अक्सर लोगों को परेशान करता है कि क्या स्प्राउट्स का सेवन मानसून के दिनों में किया जाना सही होता है? इस संबंध में एक्सपर्ट की राय है कि मानसून में भी आप स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। इसे आप स्नैक्स में या ब्रेकाफास्ट में खा सकते हैं। नियमित रूप से स्प्राउट्स खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जाहिर है, जब इम्यूनिटी बूस्ट होती है, तो इससे मानसून के दिनों में बीमार होने का या इंफेक्शन फैलने का रिस्क कम होता है। यह बॉडी को जर्म्स से लड़ने के लिए तैयार करता है।

मानसून में स्प्राउट्स कैसे खाएं 


मानसून के दिनों में स्प्राउट्स को डाइट में शामिल करना मुश्किल नहीं है। स्प्रोउट्स को आप कच्चा खा सकते हैं और चाहें, तो सूप, ऑमलेट आदि में मिक्स करके भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसे आप स्मूदी या पैनकेक के बैटर में मिक्स करके नई रेसिपा बना सकते हैं। इसका सेवन करना हेल्थ के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। हां, स्प्राउट्स का सेवन उतना ही करें, जितना पेट के लिए नुकसानदाय न हो। वहीं,अ अगर आपको स्प्राउट्स सूट न करते, हों तो इसका सेवन करने से बचें। साथ ही, पोर्शन साइज का ध्यान हमेशा रखें। एक दिन में कितने स्प्राउट्स का सेवन किया जा सकता है। इस संबंध में आप एक्सपर्ट की राय लें।

मानसून में स्प्राउट्स खाने के फायदे



इम्यूनिटी बूस्ट होती हैः स्प्राउट्स में विटामिन-सी, प्रोटीन और फोलेट जैसे कई तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का रिस्क भी कम होता है।

पाचन क्षमता में सुधारः मानसून में अक्सर तला-भुना खा लेने के कारण पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है। वहीं, अगर आप स्प्राउट्स का सेवन करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है और गुड बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ में सुधार करते हैं।


मानसून में स्प्राउट्स खाने के नुकसान





आमतौर स्प्राउट्स कच्चे खाए जाते हैं। लेकिन, मानसून के दिनों में कच्ची सब्जियां खाने का नुकसान हो सकता है। इसलिए, मानसून के दिनों स्प्राउट्स खाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ कर लें। अगर वे कंटामिनेटेड हों, तो उन्हें खाने से बचें। यह हेल्थ के लिए सही नहीं होगा।
Tags:    

Similar News