Chemical hair straightener can cause uterine cancer: गर्भाशय कैंसर का कारण बन सकते हैं कैमिकल हेयर स्ट्रेटनर, हो जाइए सावधान
Chemical hair straightener can cause uterine cancer: कहीं आप एट्रैक्टिव दिखने के लिए कैमिकल बेस्ड हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल तो नहीं करतीं? अगर करती हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये आगे चलकर गर्भाशय कैंसर का कारण बन सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ साइंसेज,अमेरिका ने 11 साल तक किए गए अपने अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। रिपोर्ट में एक राहत की बात यह सामने निकल कर आई है कि शोधकर्ताओं ने अन्य बालों के उत्पादों जैसे हेयर डाई, ब्लीच, हाइलाइट्स या पर्म का गर्भाशय कैसर से संबंध नहीं पाया। आइए जानते हैं क्या कुछ कहती है रिपोर्ट।
क्या कहती है रिपोर्ट
एनआईएच के एक अंग, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ साइंसेज (एनआईईएचएस) के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में 33,497 अमेरिकी महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 35-74 वर्ष है।
लगभग 11 वर्षों तक किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओं ने बालों को सीधा करने वाले उत्पादों का लगातार उपयोग किया , उनमें उन महिलाओं की तुलना में गर्भाशय कैंसर विकसित होने की संभावना दोगुनी से अधिक थी, जिन्होंने उत्पादों का उपयोग नहीं किया था। प्रमुख शोध कर्ता एलेक्जेंड्रा व्हाइट कहती हैं " प्राप्त निष्कर्षों से हमने अनुमान लगाया कि 1.64% महिलाएं जिन्होंने कभी हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल नहीं किया, उनमें 70 साल की उम्र तक गर्भाशय का कैंसर होने की संभावना रहती है, लेकिन प्रायः उपयोग करने वालों के लिए, यह जोखिम 4.05% तक बढ़ जाता है। "
किसी ब्रांड विशेष का नाम नहीं है रिपोर्ट में
हालांकि शोधकर्ताओं ने महिलाओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले हेयर स्ट्रेटनर के ब्रांड या अवयवों के बारे में बात नहीं की है। रिपोर्ट बताती है कि कई रसायन जो स्ट्रेटनर में पाए गए हैं जैसे कि पैराबेंस, बिस्फेनॉल ए, धातु और फॉर्मलाडेहाइड) गर्भाशय के कैंसर के बढ़ते जोखिम में योगदान दे सकते हैं। रिपोर्ट में सामने आया निष्कर्ष पूर्व के अध्ययनों के अनुरूप हैं जो दिखाते हैं कि स्ट्रेटनर महिलाओं में हार्मोन से संबंधित कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
कैसे असर करता है कैमिकल स्ट्रेटनर
रिपोर्ट के मुताबिक कैमिकल स्ट्रेटनर स्केल्प के माध्यम से अवशोषित होता है। और यह अन्य हेयर प्रोडक्ट की तुलना में अधिक संबंधित होता है। जलन और स्ट्रेटनर के कारण होने वाले घावों से ही समस्या पैदा होती है।
खतरा कितना बढ़ रहा है
शोध के मुताबिक गर्भाशय कैंसर सभी नए कैंसर मामलों का लगभग 3% है, लेकिन महिला प्रजनन प्रणाली का सबसे आम कैंसर है, 2022 में 65,950 नए मामलों का अनुमान है।
अध्ययनों से पता चला है कि अमेरिका में गर्भाशय कैंसर की घटनाओं की दर बढ़ रही है, विशेष रूप से अश्वेत महिलाओं में ।चूंकि अश्वेत महिलाएं बालों को सीधा करने वाले उत्पादों का अधिक बार उपयोग करती हैं, वो भी समय से पहले की उम्र में। इसलिए ये निष्कर्ष उनके लिए और भी अधिक प्रासंगिक हो सकते हैं," चे-जंग चांग कहते हैं।
स्टडी की प्रमुख 'व्हाइट' कहती हैं कि हमारा ज्ञान बढ़ाने के लिए यह पहला वैज्ञानिक अध्ययन है जिसने स्ट्रेटनर के उपयोग और गर्भाशय के कैंसर के बीच संबंधों की जांच की गई है। हालांकि विभिन्न आबादी में इन निष्कर्षों की पुष्टि करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।