Chana Sag Ke Fayde: सर्दियों में बहुत फायदेमंद है चने का साग, कब्ज़ दूर करें, इम्यूनिटी बढ़ाए और चेहरे को भी दे रौनक, पढ़िए चना साग के फायदे...

Chana Sag Ke Fayde: सचना साग जो कि हरे चने के छोटे-छोटे पत्तों से बनाया जाता है। चने के साग में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, विटामिन ए, सी, के और फाइबर आदि पाए जाते हैं, नीचें पढ़िए चना साग के फायदे...

Update: 2025-12-06 08:55 GMT

Chana Sag Ke Fayde: सर्दियों का मौसम किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय एक से बढ़कर एक हरी पत्तेदार सब्जियां मार्केट में आती हैं, जिनका इस दौरान भरपूर सेवन जरूर करना चाहिए। इन्हीं में से एक है चना साग जो कि हरे चने के छोटे-छोटे पत्तों से बनाया जाता है। चने के साग में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, विटामिन ए, सी, के और फाइबर आदि पाए जाते हैं जो आपको अनेक शारीरिक समस्याओं से बचाते हैं और अंदरूनी मजबूती देते हैं। जिससे आप सर्दियों में कम बीमार पड़ते हैं। आइये जानते हैं सर्दियों में चना साग के सेवन के फायदे।

इम्यूनिटी बढ़ाए

चने का साग विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए इसके सेवन से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी, खांसी, जुकाम आदि से हमारा बचाव होता है।

कब्ज़ से राहत

चने के साग में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है इसलिए इसके सेवन से हमारा पाचन बेहतर होता है और कब्ज़ से राहत मिलती है। चने का साग मल को नर्म करता है जिससे आसानी से पेट साफ हो जाता है।

वेट लाॅस में मदद

चने के साग में हाई फाइबर होता है। वहीं कैलोरी कम होती है। साथ ही इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है इसलिए इसके सेवन से हमारा पेट देर तक भरा रहता है और हमें वेट लॉस में मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल से राहत

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है उन्हें चने के साग का सेवन सर्दियों में जरूर करना चाहिए। चने के साग में मौजूद फाइबर हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

चने के साग में विटामिन ए, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है और हमारी दृष्टि को लंबी आयु तक बेहतर बनाए रखते हैं। चने का साग खाने से मोतियाबिंद से भी बचाव होता है।

हड्डियों को बनाए स्ट्रॉन्ग

चने के साग में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। इसके साथ ही साथ इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस और इनके अवशोषण को बेहतर बनाने वाला विटामिन ' के' भी मौजूद होता है। ये पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। चने का साग खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। बच्चों को भी चने का साग जरूर खिलाएं, इससे उनकी हड्डियों का सही तरीके से विकास होता है।

आपको सालों साल जवां बनाए रखे

चने का साग आपकी सुंदरता बढ़ाने में भी मदद करता है और आपको सालों साल जवां बनाए रखता है। चने के साग में अच्छी मात्रा में विटामिन ए, सी और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। चने का साग कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाता है जिससे त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है और झुर्रियों - फाइन लाइन्स से बचाव होता है।

डायबिटीज़ पेशेंट्स के लिए फायदेमंद

ncbi के रिसर्च के अनुसार चने का साग डायबिटीज पेशेंट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर फाइबर होता है इसलिए यह ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट्स को सर्दियों में चने के साग का सेवन जरूर करना चाहिए।

Tags:    

Similar News