CG-स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: CM प्रतिनिधमंडल से मुलाकात के बाद लिया फैसला, बर्खास्त और निलंबित कर्मचारियों को बहाली का आश्वासन

Update: 2023-09-13 11:27 GMT

रायपुर। पिछले 24 दिनों से चल रही स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। CM प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने ये फैसला लिया। वेतन विसंगति सहित पांच मांगो को लेकर प्रदेश भर के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ हड़ताल कर रहे थे।

पिछले दिनों स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से मरीजों को हो रही परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने एस्मा लगाया हुआ था। जिसके बाद भी हड़ताल जारी था और कुछ जिलों में ऐसे ही हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त किया गया था। राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने बर्खास्त कर्मियों की फिर से बहाली का आश्वासन दिया है।

ये थी मांग 

गैरतलब है कि संघ की प्रमुख मांगें जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों / लिपिकों की वेतन विसंगति, विभिन्न भत्ते, नियमितीकरण, 13 माह का वेतन, पदनाम परिवर्तन, OPD को एक पाली में करने आदि मांग l 

CG-अब 283 स्वास्थ्य कर्मचारी बर्खास्त, जगदलपुर के बाद इस जिले में हड़ताली कर्मचारियों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई...

रायगढ़. जगदलपुर में 296 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद अब रायगढ़ में हड़ताल कर रहे 283 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है. रायगढ़ कलेक्टर ने इस बाबत आदेश जारी किया है. पढ़ें पूरी खबर...

CG Jagdalpur News-296 स्वास्थ्य कर्मचारी बर्खास्त: कलेक्टर ने हड़ताली कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, आदेश जारी....

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विजय दयाराम के.द्वारा शुक्रवार को हड़ताल में गए 296 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। छत्तीसगढ़, सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के तहत् स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर 21 अगस्त 2023 से हड़ताल में है, एवं इस कारण से लोकहित-नागरिक सेवायें तथा शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को असुविधा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...


Tags:    

Similar News