Cardiac Arrest kya hota hai: कार्डियक अरेस्ट क्या होता है? इस अटैक से पहले शरीर देता है ये 4 अहम संकेत! कहीं ये लक्षण आपको तो नहीं
Cardiac Arrest kya hota hai: वर्तमान समय की बदलती जीवनशैली और खानपान की वजह से लोगों को दिल(हार्ट) से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हृदय हमारे शरीर का सबसे नाजुक और अहम हिस्सा है, जो ब्लड पंप करने का कार्य करता है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े दिखे तो पता चलता है कि हार्ट से जुड़ी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों में काफी तेजी आई है। आज हम उन 4 संकेतों के बारे में जानेंगे जिससे कार्डियक अरेस्ट होने का पता चलता है।
Cardiac Arrest kya hota hai: वर्तमान समय की बदलती जीवनशैली और खानपान की वजह से लोगों को दिल(हार्ट) से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हृदय हमारे शरीर का सबसे नाजुक और अहम हिस्सा है, जो ब्लड पंप करने का कार्य करता है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े दिखे तो पता चलता है कि हार्ट से जुड़ी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों में काफी तेजी आई है। आज हम उन 4 संकेतों के बारे में जानेंगे जिससे कार्डियक अरेस्ट होने का पता चलता है।
कार्डियक अरेस्ट क्या होता है (What is Cardiac Arrest)
यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति का दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है। यह हार्ट अटैक से भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि हार्ट अटैक में मरीज की धड़कन चल रही होती है लेकिन बहुत ही कम पर कार्डियक अरेस्ट में अचानक दिल पूरी तरह से रुक जाता है। इस स्थिति में शरीर के अंगों और ब्रेन तक खून नहीं पहुंच पाता और ब्रेनडेड होने से व्यक्ति की तुरंत जान चली जाती है। अगर समय रहते इन लक्षणों को नजर अंदाज नहीं किया तो व्यक्ति की जान बचाई भी सकती है।
1. सीने में दर्द और बेचैनी
कार्डियक अरेस्ट की समस्या जिस व्यक्ति को होती है उसे अटैक के कुछ समय पहले से सीने में दर्द और भारीपन महसूस होता है। यह दर्द भी काफी असहनीय होता है जो सीने से लेकर जबड़ों तक भी फैल सकती है। अगर इस प्रकार का दर्द बार-बार हो तो इसे नजर अंदाज न करें, तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें।
2. सांस लेने में मुश्किल होना
जब भी आपको ऐसा महसूस हो कि कुछ दिनों से आप ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं और सांस फूलने की दिक्कत हो रही है तो यह कार्डियक अरेस्ट के लक्षण हो सकते हैं। इसमें कई बार सांस है धीमी भी हो जाती हैं और मुंह से सांस लेना पड़ता है। यह लक्षण पूरी तरह से दिल की अस्वस्थता की ओर इशारा कर रही है।
3. अचानक बेहोश होकर गिर जाना
कार्डियक अरेस्ट का यह प्रमुख लक्षण है। इसमें व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर जाता है। जब दिल अचानक धड़कना बंद करता है तो शरीर के अंगों तक ब्लड फ्लो नहीं होता और ऑक्सीजन भी पूरी तरह से नहीं मिल पाती, जिस कारण व्यक्ति को चक्कर आ जाते है। इस स्थिति में यदि तुरंत मेडिकल इलाज नहीं मिला तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
4. शरीर का पीला पड़ना और कमजोरी लगना
यह अटैक होने के कुछ समय पहले से ही व्यक्ति अपनी सारी ऊर्जा को देता है और उसे अचानक कमजोरी महसूस होने लगती है। कभी-कभी ठंडा पसीना और शरीर नीला या पीला पड़ने लगता है।
कार्डिस्ट अरेस्ट के कुछ सामान्य उपाय
- इसके होने का सबसे बड़ा कारण है तनाव। कोशिश करें कि किसी भी चीज का ज़्यादा तनाव न लें और मानसिक शान्ति के लिए मेडिटेशन आदि करते रहे
- धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि इनके धुएं सीधे हार्ट को प्रभावित करते हैं।
- अधिक तला भुना हुआ जंक भोजन ज़्यादा न खाएं। यह शरीर में फैट को बढ़ाता है और बीपी हाई होने से दिल की यह समस्या जरूर हो सकती है।
- रोजाना 4–5 लीटर पानी का सेवन करें। यह ब्लड को गाढ़ा नहीं होने देता और तरल बनाए रखता है।
- ये सभी सामान्य सावधानियां है, अगर आपकी समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है तो उचित मेडिकल उपचार जरूर करवाएं।