Bhukh Bdhane ke Gharelu Upay Hindi: क्या आपको भूख नहीं लगती है, तो हो जाइए आज ही सावधान, इन घरेलू उपाय से करें समाधान

Update: 2023-03-14 09:35 GMT

Full View

Bhukh Bdhane ke Gharelu Upay Hindi: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा,भूख नहीं लगती है तो खाना भी खाने का नहीं मन करता है। वैसे तो सुनने में ये सामान्य लगता होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भूख न लगना एक गंभीर बीमारी का संकेत है। इसके कई घातक परिणाम हो सकते हैं। वैसे तो भूख न लगने को लोग बहुत ही आम बात समझते हैं लेकिन ये किडनी फेल होने से लेकर कैंसर तक की बड़ी बीमारी का भी संकेत है। आज कल की जीवन शैली में रहने वाले लोगों में खासकर यह समस्या सबसे ज्यादा रहती है। इनमें भूख न लगने के पीछे मानसिक और शारिरिक दोनों वजहें होती हैं।

भूख न लगने से शरीर को समय-समय पर जो संपूर्ण पोषण मिलने चाहिए, वह मिलना बंद हो जाते हैं। जब शरीर को पोषण नहीं मिलेगा, तब तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। इस बारे में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के फिजीशीयन डॉ अफताब अहमद के मुताबिक, भूख न लगने या कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से पेट में कब्ज, पेट में वायरस, पाचन संबंधी रोग, गलत तरह का खानपान, गलत समय पर खाना-पीने ये सब आदतें होती हैं।

मेडिकल की भाषा में काफी लंबे समय तक भूख न लगने को एनोरेक्सिया कहा जाता है। इस वजह का मेडिकल या मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। जो इसके जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए जानते हैं कि भूख न लगने के कारण और इससे निदान के लिए किए जाने वाले घरेलू उपाय-- जिससे खोई हुई तंदुरुस्ती तो वापस आ ही जाएगी

भूख क्यों नहीं लगती है....

भूख ने लगने का सबसे पहला कारण खाने के प्रति उत्साह में कमी होना।थोड़ा सा खाते ही पेट सामान्य से ज्यादा भर जाना।एकदम से खाते समय मन ऊबना, थकान महसूस होना।किसी वजह से डिप्रेशन होना।शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने की वजह से।यदि शरीर में कोई गंभीर बीमारी है।भोजन विकार। खाने में मनपसंद चीजों के होने पर भी नहीं खाने का मन।खाने को दांतों से चबाने और गले से निगलने में परेशानी होना।खाते समय उल्टी जैसी प्रतीत होना, उबकाई आना।

सामान्यत् भूख अगर लगती है तो शरीर अपने आप ही धीरे-धीरे उस परेशानी को ठीक कर देता है। दिनभर जो लोग घर या ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहते हैं ज्यादा शारीरिक कामकाज नहीं करते, सिर्फ मानसिक रूप से कम सक्रिय रहते हैं, उन्हें भूख कम लगती है।

भूख या भोजन के प्रति रुचि बढ़ाने के उपाय

आंवला पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हर रोज सुबह खाली पेट 2 आंवला खाने से भूख बढ़ती है, शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता हैं।

आंवला का जूस सुबह खाली पेट पीने से बहुत फायदा मिलता है। ये एक सिट्रस फल है, जिसमें विटामिन-सी और गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं। जोकि इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है।

अजवाइन भूख बढ़ाने के लिए खाना खाने से 30 मिनट पहले आधा चम्मच अजवाइन खाने से काफी फायदा मिलता है। अजवाइन का पानी पीने से कार्ब और फैट आसानी से बर्न होता है। इसके सेवन से भूख लगने के साथ ही लीवर भी स्वस्थ रहता है।

नींबू भी भूख बढ़ाने के कारगर उपायों में शामिल है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं। जो आपका पेट बिल्कुल साफ करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इसके सेवन के लिए आपको एक गिलास हल्के गुन-गुने पानी में एक नींबू का रस निकल ले। इसके बाद इसमें एक चुटकी काला नमक डाल ले। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

इलायची का इस्तेमाल भले ही मसालों के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके भी बहुत फायदे होते हैं। ये शरीर में अपचन, एसिडिटी, गैस, कब्ज, गैस्ट्रिक, और भूख की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन से शरीर का पाचन तंत्र स्वस्थ और मजबूत रहता हैं साथ ही भूख भी बढ़ाता है।

इलायची को खाना खाने के बाद चबा-चबा कर खाए। साथ ही इसे भोजन में बनाते समय भी डाल सकते हैं।

अनार हमारे शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही भूख बढ़ाने का कार्य भी करता है। ये शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। साथ ही अनार में एंटी ऑक्सिडेंट गुण भी पाएं जाते हैं। इसे आप साधारण छीलकर दानों को कूच-कूचकर खा सकते हैं और जूस निकाल कर भी पी सकते हैं।

जूस अगर आपको समय से भूख नहीं लगती है या कुछ खाने का मन न हो तो जूस का सेवन करना चाहिए। लेकिन इसमें थोड़ा सा नॉर्मल नमक या फिर सेंधा नमक डालकर पिएं, इससे आपकी भूख तो बढ़ेगी साथ ही पेट भी साफ रहेगा।

ग्रीन टी कई लोगों को आदत होती है कि वो सुबह उठकर चाय या कॉफी की जगह ग्रीन टी पीते हैं। इसके कई फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ग्रीन टी भूख बढ़ाने में भी मददगार है। साथ ही कई बीमारियों को भी दूर रखती है।

जंक फूड्स से दूर रहें और अपने दैनिक आहार में हरी सब्जियों व फलों को शामिल करें। दिन की शुरुआत फ्रूट जूस से कर सकते हैं। फाइबर युक्त खाद्य सामग्री, जैसे केले आदि का सेवन करें।

इस तरह बिजी जीवनशैली में भूख न लगने की समस्या किसी को भी सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। भूख बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या ज्यो की त्यो बनी रहती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

Tags:    

Similar News