Besan-Dates Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं शुगर फ्री बेसन लड्डू खजूर की मिठास के साथ, मिलेगा डिफरेंट पर बेहतरीन टेस्ट
Besan-Dates Laddu Recipe: आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिसमें खजूर की मिठास शामिल की गई है। खजूर वाले बेसन के ये लड्डू स्वाद में बेसन के परंपरागत लड्डू से थोड़े अलग जरूर लग सकते हैं लेकिन इनकी पौष्टिकता और स्वाद दोनों जबरदस्त हैं। तो चलिए बनाते हैं शुगर फ्री बेसन डेट्स लड्डू।
Besan-Dates Laddu Recipe: बेसन के शुगर फ्री लड्डू बनाने की रेसिपी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिसमें खजूर की मिठास शामिल की गई है। खजूर वाले बेसन के ये लड्डू स्वाद में बेसन के परंपरागत लड्डू से थोड़े अलग जरूर लग सकते हैं लेकिन इनकी पौष्टिकता और स्वाद दोनों ज़बरदस्त हैं। बेसन और खजूर अपने आप में ही बहुत पौष्टिक है और बच्चों से बड़ों तक सभी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए खजूर वाले ये बेसन के लड्डू एक बार बना कर ज़रूर देखें। इसमें शक्कर नहीं है इसलिए इसे खाने में कोई गिल्ट भी नहीं होगा और आपकी मीठा खाने की क्रेविंग एक हेल्दी रेसिपी के साथ पूरी होगी। तो चलिए बनाते हैं शुगर फ्री बेसन डेट्स लड्डू।
बेसन-डेट्स लड्डू की सामग्री
- मोटा पिसा बेसन-2 कप
- घी-4 टेबल स्पून
- खजूर- 25
- बादाम-20
- मगज-3 टेबल स्पून
- पानी-2 कप
- रोस्टेड अलसी पाउडर -2 टी स्पून
बेसन-डेट्स लड्डू ऐसे बनाएं
1. एक पैन लें। इसमें पानी गर्म करने के लिए चढ़ा दें। अब इसमें खजूर और बादाम एड करें। सात-आठ मिनट बाद गैस बंद कर दें और इन्हें एक झारे से प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें। खजूर से बीज निकाल कर अलग कर दें और बादाम का छिलका हटा दें।
2. एक नाॅन स्टिक कड़ाही में घी गर्म करें और धीमी आंच पर इसमें बेसन भूनें। लगातार चलाते रहें क्योंकि बेसन जल्दी जल जाता है। आप इच्छानुसार अधिक घी का इस्तेमाल भी बेसन भूनने के लिए कर सकते हैं। जब बेसन आधा भुन जाए तो इसमें मगज के बीज ऐड करें। बेसन को अच्छी खुशबू आने तक भून लें। अब इसमें अलसी का पाउडर मिलाएं।
3. खजूर और बादाम को पीसकर भुने हुए बेसन में मिलाएं। जभ सारी सामग्री अच्छी तरह जब मिक्स हो जाएगी तो आपको इसमें नमी की बिल्कुल कमी महसूस नहीं होगी। आपके लड्डू आराम से बंधेंगे।
4. तैयार सामग्री से थोड़ा-थोड़ा पोर्शन हाथ में लें और उसे लड्डू का आकार दें।आप चाहे तो सजाने के लिए एक-एक बादाम या काज-किशमिश, पिस्ता कुछ भी लड्डू में ऊपर लगा सकते हैं । इसी तरह सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लें। आपके बेहद पौष्टिक शुगर फ्री बेसन डेट्स लड्डू बनकर तैयार हैं।