Monsoon Health Tips: बारिश में नहाना चाहिए या नहीं? इनके लिए हो सकता है खतरनाक, जानें जरूरी सावधानियां
Barish Me Nahana Chahiye Ya Nahi: मानसून की बारिश (Monsoon Ki Barish) में भीगना भला किसे पसंद नहीं होता। मानसून की बौछार पड़ते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। बच्चों से लेकर बुजूर्ग भी बारिश में नहाने (Barish Me Nahana) का मजा लेते हैं। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि जिस बारिश के पानी से हम नहा रहे हैं वह हमारे सेहत के लिए सही है या गलत? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं बारिश में नहाना चाहिए या नहीं? (Barish Me Nahana Chahiye Ya Nahi)
Barish Me Nahana Chahiye Ya Nahi: मानसून की बारिश (Monsoon Ki Barish) में भीगना भला किसे पसंद नहीं होता। मानसून की बौछार पड़ते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। बच्चों से लेकर बुजूर्ग भी बारिश में नहाने (Barish Me Nahana) का मजा लेते हैं। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि जिस बारिश के पानी से हम नहा रहे हैं वह हमारे सेहत के लिए सही है या गलत? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं बारिश में नहाना चाहिए या नहीं? (Barish Me Nahana Chahiye Ya Nahi)
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर्स की माने तो बारिश में नहाने से आमतौर पर कोई गंभीर नुकसान (Barish Me Nahana Ke Nuksan) नहीं होता। यदि आपकी स्कीन सामान्य है और आपको पहले से कोई इंफेक्शन या एलर्जी नहीं है, तो आप बिना चिंता के हल्कि बारिश में भीग सकते हैं। लेकिन यदि किसी को स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे फंगल इंफेक्शन, खुजली या दाने की शिकायत है, तो उन्हें बारिश में भीगने से बचना चाहिए। इसके अलावा बढ़े हुए वायु प्रदूषण वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी पहली बारिश खतरनाक साबिक हो सकती है।
बारिश में नहाने के फायदे (Barish Me Nahane Ke Fayde)
बारिश में भीगने या नहाने से हार्मोन एंडोर्फिन और सेरोटोनिन का स्राव होता है, जिसके कारण तनाव कम होता है। तनाव के कम होने से मूड भी अच्छा रहता है।
बारिश का पानी बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद साबीत होता है। दरअसल, बारिश का पानी बालों और त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ करता है।
वैसे तो बारिश का पानी ठंडा होता है, जो हमारे त्वचा को ठंडक पहुंचाती है। साथ ही गर्मी में होने वाले चकत्ते से भी राहत दिलाती है।
पहली बारिश में न भीगें (Pehli Barish Me Na Bhige)
डॉक्टर्स की माने तो मानसून की पहली बारिश में विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल, वातावरण में मौजूद धुल, धुआं और अन्य प्रदूषक बारिश के पानी में घुल जाते हैं। जिससे पानी एसिडिक (अम्लीय) हो जाता है। ऐसे पानी में नहाने से स्किन और बालों दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।
अगर भीग गए तो क्या करें? (Barish Me Bhigne Par Kya Kare)
अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो डॉक्टर्स की ये सलाह अपना सकते हैं। सबसे पहले आप साफ पानी से नहाने जिससे की शरीर पर जमी गंदगी, कीचड़ और प्रदूषक तत्व हट जाएंगे।
आप त्वचा को नमी देने और आराम देने वाले तत्व मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके कपड़े बारिश में भीग गए हैं तो यह जरूरी है कि आप उन कपड़ों को तुरंत बदल लें, इससे आप सर्दी, खांसी और स्किन की समस्या से बचे रहेंगे।
बारिश में भीगने के बाद आप एसी और कुलर के दायरे में न आएं, क्योंकि इसकी वजह से आपके शरीर का तापमान अचानक गिरेगा। जिसके कारण आपको सर्दी, जुकाम और बुखार हो सकता है।
बालों के लिए भी है जरूरी सावधानी
बारिश के पानी में मौजूद प्रदूषक तत्व बालों को रूखा, बेजान और झड़ने वाला बना सकते हैं। इसलिए भीगने के बाद बालों को साफ शैंपू से धोना और कंडीशनर लगाना जरूरी है। गिले बालों के कारण आपकी तबियत भी खराब हो सकती है।