अजवाइन के फायदे: सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से बचाव के लिए करें अजवाइन का सेवन, पीरियड्स का दर्द भी करे कम

NPG News

Update: 2022-12-10 18:45 GMT

Ajwain Ke Fayde :; अजवाइन के खुशबूदार छोटे-छोटे बीज भारतीय पराठों, पूड़ी और मठरी को स्वादिष्ट बनाने में हमेशा से काम आते रहे हैं। लगभग हर घर की रसोई में मिलने वाली अजवाइन के कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे तत्व पाए जाते हैं।यह कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड का भी बहुत अच्छा सोर्स होता है।अजवाइन के जादूई नन्हे दाने पेट दर्द, सर्दी जुकाम, बहती नाक और ठंड से बचाव करते हैं। अपच और गैस से भी राहत दिलाते हैं। अजवाइन गर्म होती है इसलिए इसका इस्तेमाल सर्दी के दिनों में सबसे ज्यादा उपयुक्त होता है।आइए जानते हैं अजवाइन से क्या-क्या फायदे होते हैं।

कब्ज़

अजवाइन का इस्तेमाल कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। रात में एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने से कब्ज की समस्या दूर होगी। इसके अलावा आप इसे हल्का भूनकर भी खा सकते हैं। इसे खाने से पेट साफ हो जाएगा। यह देसी इलाज बहुत से घरों में पसंद किया जाता है।

सर्दी-जुकाम

सर्दियों में खांसी-सर्दी होना एक बेहद आम समस्या है।अजवाइन की तासीर बहुत गर्म होती है।इसके सेवन से इस सीजन में होने वाले खांसी-जुकाम और कफ की समस्या दूर होती है।

डायरिया

एक चम्मच अजवाइन को रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें।जब पानी आधा हो जाए तो इसे छान लें।सोते समय इसे पी लें। इससे डायरिया की समस्या दूर होगी।

जोड़ों का दर्द

अक्सर सर्दियों के दिनों में हड्डियों के जोड़ों मे दर्द की शिकायत लोग करते हैं। रात में खाना खाने के एक घंटे बाद एक चम्मच अजवाइन का सेवन करने से दर्द से राहत मिलती है। आप अजवाइन को चबाकर खा सकते हैं।इसे खाने के बाद गर्म पानी जरूर पिएं।ऐसा करने से हड्डियों के दर्द से काफी राहत मिलेगी।

नींद की कमी

अगर किसी को अच्छी तरह से नींद नहीं आती है तो अजवाइन खाने से उसे फायदा मिल सकता है। रात में खाना खाने के बाद अजवाइन को गर्म पानी के साथ पी लें या फिर इसे चबाकर खा लें। ऐसा करने से एक-दो दिन में नींद की समस्या दूर जाएगी। अजवाइन को दिन में एक ही बार थोड़ी मात्रा में लें ज्यादा खाने से परेशानी भी बढ़ सकती है।

पीरियड्स का दर्द

इसके साथ ही अजवाइन महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। गुनगुने पानी के साथ अजवाइन लेने से दर्द में बहुत आराम मिलता है।

Tags:    

Similar News