12 Benefits Of Soaked Munakka In Hindi: भीगे हुए मुनक्के का सेवन बढ़ाएगा सुंदरता और शरीर में फूंक देगा नयी जान, जानिये इसके सेवन के खास 12 फायदे...

12 Benefits Of Soaked Munakka In Hindi: भीगे हुए मुनक्के का सेवन बढ़ाएगा सुंदरता और शरीर में फूंक देगा नयी जान, जानिये इसके सेवन के खास 12 फायदे...

Update: 2024-06-10 14:16 GMT

12 Benefits Of Soaked Munakka In Hindi: भीगे हुए मुनक्के यानि काली किशमिश आपके लिए सेहत का वरदान हैं। खट्टे-मीठे से मुनक्के का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है जिसे बच्चे भी शौक से खाते हैं। और खासकर जब बात न्यूट्रिशन की हो तब तो इनका कोई सानी ही नहीं। इनमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम,पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन और फाइबर होता है। साथ ही जिंक, फॉस्फोरस,मैग्नीशियम, नेचुरल शुगर भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों के अलावा मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। मुनक्के को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। आइए डालते हैं खास फायदों पर एक नज़र...

1. हड्डियों को बनाए मजबूत

मुनक्के में भरपूर कैल्शियम होता है जो हमारे ढांचे को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें बोरोन भी होता है जो कैल्शियम के अवशोषण और परिवहन में मददगार होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्व हड्डियों के रखरखाव और मरम्मत में खासी भूमिका निभाते हैं। इसलिये हड्डियों से लेकर दांतों तक को मजबूत बनाए रखने में मुनक्का उपयोगी है।

2. हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी

घुलनशील फाइबर से युक्त मुनक्का LDL यानि खराब कोलेस्ट्राॅल को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही इसमें भरपूर पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर में सोडियम के प्रभाव को सीमित करता है और हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. मस्तिष्क के लिये महत्वपूर्ण

मुनक्का न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों से समृद्ध है। इसमें फ्लेवोनाॅइड्स होते हैं जो न्यूरो इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। मुनक्का के सेवन से समझने और सीखने की क्षमता में सुधार होता है। स्मृति अच्छी रहती है। मुनक्का मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और उदासी को दूर करता है। यह अल्जाइमर के लक्षणों को भी धीमा करता है।

4. खून बढ़ाता है मुनक्का

मुनक्के में आयरन और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आवश्यक हैं। इसलिये इसके सेवन से खून बढ़ता है जिससे रक्त अल्पता, थकान, कमज़ोरी जैसे एनीमिया के लक्षण दूर होते हैं।

5. पुरुषों के लिये फायदेमंद

मुनक्का में जिंक पाया जाता है जो पुरुषों में सैक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के प्रोडक्शन के लिए ज़रूरी है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो कामेच्छा को बढ़ाता है। मुनक्का यौन दुर्बलता को दूर करता है।

6. पाचन करे बेहतर

पुराने समय से ही मुनक्का का सेवन पाचन को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। मुनक्का भिगोकर जो पानी बचता है उसे पीने से पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज से राहत मिलती है। फाइबर से भरपूर मुनक्का मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। यह पेट में गैस, सूजन, ब्लोटिंग जैसी कई समस्याओं को दूर करता है। मुनक्का आंत में गुड बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है।

7. महिलाओं के लिए लाभकारी

एनीमिया को दूर करने के अलावा मुनक्का महिलाओं की पीरियड क्रैम्प्स के कारण होने वाली तकलीफ और अनियमित पीरियड की समस्या को भी कम करता है। गर्भावस्था में महिलाओं को मुनक्का घी में भूनकर खाने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन इससे पहले डाॅक्टर का परामर्श अवश्य लें।

8. आंखों के लिए अच्छा

भीगे हुए मुनक्का के सेवन से आंखों की कई परेशानियां दूर होती है और उनपर उम्र का प्रभाव भी कम पड़ता है। मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे मोतियाबिंद, रतौंधी जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।

9. स्किन रहेगी जवां

मुनक्के की एक बहुत बड़ी खासियत यह है कि ये खून को साफ करते हैं। इसलिए खून की अशुद्धि के कारण स्किन पर पैदा होने वाले दाने-फुंसियों से राहत मिलती है। मुनक्के में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं। साथ ही मुनक्का कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे चेहरे पर एजिंग के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते। इससे आप अधिक उम्र तक जवां नज़र आते रह सकते हैं।

10. बालों के लिये फायदेमंद

मुनक्के में भरपूर आयरन और विटामिन सी होता है जो बालों के रोमों को पोषण देता है और स्केल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इसलिये इसके सेवन से बाल मजबूत होते हैं और कम झड़ते हैं। यह बालों को समय से पहले सफ़ेद और पतला होने से भी रोकता है। इसके सेवन से बालों का रूखापन भी कम होता है।

11. एनर्जी बढ़ाता है मुनक्का

मुनक्के में कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर की काफी मात्रा होती है इसलिये मुनक्के के नियमित सेवन से आपके अंदर तमाम गतिविधियों के लिए पर्याप्त ऊर्जा का संचार होता है। मुनक्का हैवी वर्कआउट के बाद रिकवरी में भी मदद करता है।

12. कैंसर से बचाव

मुनक्के में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे ऑक्सीजन रहित मुक्त कणों से शरीर को होने वाला नुकसान भी कम होता है। इस वजह से यह कैंसर के जोखिम को भी कम करता है।

Full View

Tags:    

Similar News