बेटे अगस्त्या से मिले हार्दिक पांड्या, गोद में लेकर हाथों से पिला रहे दूध….

Update: 2020-12-12 10:25 GMT

नईदिल्ली 12 दिसंबर 2020. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आखिरकार चार माह बाद अपने बेटे अगस्त्या से मिले। हार्दिक ने अपने बेटे से मिलने की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘राष्ट्रीय कर्तव्य से लेकर पिता के कर्तव्य तक।’ इस तस्वीर में हार्दिक अपने बेटे अगस्त्या को गेद में लेकर दूध पिलाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि पिता बनने के बाद पांड्या का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा था। वो 30 जुलाई को पिता बने थे। इसके बाद वो दो महीने आईपीएल में व्यस्त रहे। फिर इसके बाद पांड्या ऑस्ट्रेलिया चले गए थे, जहां उन्होंने तीन मैचों की वन-डे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज में शामिल हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे और टी-20 दोनों सीरीज में पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। कंगारुओं के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत में पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में कुल 78 (16, 42* और 20) रन बनाए। वहीं, वनडे सीरीज में हार्दिक के बल्ले से कुल 210 रन निकले। बता दें कि हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया है।

 

Tags:    

Similar News