चौथी वैक्सीन को मिली इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया कंफर्म, डेल्टा प्लस के मरीजों के बारे में बतायी ये बड़ी बात…

Update: 2021-06-29 07:40 GMT

नईदिल्ली 29 जून 2021.भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने मुंबई की दवा कंपनी सिप्ला को आपात उपयोग के लिए माडर्ना की कोरोना वैक्सीन के आयात की अनुमति दे दी है. कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक के बाद माडर्ना की वैक्सीन भारत में उपलब्ध होने वाली कोरोना की चौथी वैक्सीन होगी.

उन्होंने कहा कि अभी देश में जिन चार कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिली है वे सभी स्तनपान कराने वाली माताओं के सुरक्षित हैं. वैक्सीन का बांझपन से कोई संबंध नहीं है. डॉ पाल ने कहा कि वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित है, उनके वैक्सीनेशन को लेकर सरकार जल्दी ही गाइडलाइन जारी करेगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गयी देश में अभी डेल्टा प्लस वैरिएंट के कुल 51 मरीज हैं. कोरोना के खिलाफ जंग में देश में तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है. आज की तारीख में भारत वैक्सीनेशन करने वाले देश की सूची में नंबर वन बन गया है. अबतक देश में 32 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है.

देश में 27.27 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है जबकि 5.84 लोग वैक्सीन का दोनों डोज ले चुके हैं. देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और आज के समय में रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत हो गया है.

Tags:    

Similar News