इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू का पहला मामला… पोल्ट्री फार्म के सात लोग संक्रमित, मचा हड़कंप

Update: 2021-02-20 11:11 GMT

नईदिल्ली 20 फरवरी 2021। रूस में इंसानों में बर्ड फ्लू के वायरस के ट्रांसमिशन का पहला मामला सामने आया है। रूस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि H5N8 एवियन फ्लू यानी बर्ड फ्लू का वायरस इंसानों में पाया गया है। रूस के रिसर्च सेंटर वेक्टर के वैज्ञानिकों ने शनिवार को जानकारी दी कि एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। रोसपोत्रेनादज़ोर के वेक्टर रीसर्च सेंटर ने इंसानों में इस वायरस की खोज की है।

वैज्ञानिक अन्ना पपोवा के अनुसार दिसंबर के महीने में रूस के दक्षिण में एक पोल्ट्री में इस महामारी ने दस्तक दी थी। वहीं काम करने वाले सात लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पापोवा ने कहा कि नमूने को डब्ल्यूएचओ भेज दिया गया है।

इंसानों में बर्ड फ्लू पहुंचने का पहला मामला
पापोवा ने कहा कि यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्षी के लिए तो बेहद खतरनाक है लेकिन अब आगे देखना होगा कि यह मनुष्य को किस तरह से हानि पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि अगर यह मनुष्य से मनुष्य में म्युटेट करता है तो खतरनाक साबित हो सकता है। पापोवा ने वैज्ञानिक के इस सफलता पर बधाई भी दी। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, आमतौर पर लोग जानवरों या दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने से संक्रमित हो तो जाते हैं, लेकिन मनुष्यों में कोई निरंतर संचरण नहीं होता है।

Tags:    

Similar News