Nail Design Sawantrata Diwas Par Banaye: अपने नाखूनों को सजाकर दिल में जगाए देशभक्ति,मनाएं इस 15 अगस्त आजादी का जश्न

Update: 2023-08-10 10:08 GMT

Nail Design Sawantrata Diwas Par Banaye: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई अपनी देश के प्रति अपना प्यार जताता है। ऐसे में लोग तिरंगे कलर के कपड़े पहन कर खुद को खास दिखाना पसंद करते है। लड़कियां अपने ड्रेस से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखती है। इस दिन को लेकर लड़कियां ज्यादा एक्साइटेड होती हैं। वो ना सिर्फ तिंरगे के रंग में खुद को रंगती हैं बल्कि मेकअप से लेकर नेल आर्ट तक सबकुछ तिरंगे के रंग में ट्राई करती हैं

स्वतंत्रता दिवस आने वाला है ऐसे में हर कोई इस दिन को बेहद खास बनाने के लिए तैयार में जुट गया है। हर भारतवासी चाहता है कि वो इस दिन कुछ ऐसी चीज करे जो देश का मान बढ़ाएं। इसके लिए कई सारे आयोजन किए जाते हैं जिसमें लोग हिस्सा लेकर अपने-अपने टैलेंट को दिखते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो क्रिएटिविटी के जरिए देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाते हैं। अगर नेल आर्ट डिजाइन में कुछ नया क्रिएट कर सकती हैं, ताकि वो आपके 15 अगस्त वाले आउटफिट से मैच कर सके। इसके लिए कुछ डिजाइन है, इससे आप नाखूनों को खूबसूरत बना सकती हैं। 15 अगस्त पर अपने नेल आर्ट डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं और इस दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं।

15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न नेल को सजाकर बोले

जब आप नेल आर्ट करने जाएंगी तो अलग-अलग तरीके के डिजाइन आपको दिखाए जाएंगे। आप चाहे तो आप सिंपल तरीके से भी अपने नेल आर्ट को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले इनमें ऑरेंज कलर को लगाएं। इसके बाद एक उंगली में ग्रीन और ऑरेंज कॉमबिनेशन को क्रिएट करें। फिर एक छोटा सा चक्र नेल्स में क्रिएट करें। इस तरीके से आपका सिंपल नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट हो जाएगा। ये दिखने में भी अच्छा लगेगा और इसे बनाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।


नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको पहले व्हाइट कलर को नेल्स पर लगाना है। इसके बाद इसके ऊपर अलग-अलग कलर को लेकर लाइन ड्रा करनी है। फिर नेल के ऊपरी हिस्से पर व्हाइट कलर लगाना है। इसके बाद इसमें जेल नेल कलर लगा सकती हैं। इस तरीके से आपका एक और नेल आर्ट स्वतंत्रता दिवस के लिए रेडी हो जाएगा।

आजादी के दिन परनेल आर्ट डिजाइन क्रिएट करें

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें यूनिक चीजें करना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने नाखूनों पर कुछ अलग तरीके का नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट करें। इसके लिए पहले आपको बेस पर व्हाइट कलर लगाना है इसके बाद ब्लैक कलर से छोटे-छोटे बॉक्स क्रिएट करने हैं फिर इन्हें अलग-अलग कलर से फील करना है। आप इसके लिए ट्राई कलर चूज कर सकती हैं। ये कलर भी हाथों में काफी अच्छे लगते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो कुछ और कलर भी इसपर लगा सकते हैं।

Tags:    

Similar News