Trending Kurti Design For Summer: गर्मियों में खरीदें काॅटन की ये ट्रैंडिंग कुर्तियां, रहेंगी कंफर्टेबल, दिखाएंगी स्टाइलिश

Trending Kurti Design For Summer: कुर्तियों में आप गर्मियों में प्रेजेंटेबल दिखते हुए भी पसीने से तरबतर नहीं होंगी, भरपूर आराम महसूस करेंगी। तो चलिए जानते हैं गर्मियों के लिये कंफर्टेबल कुर्तियां कौन सी हैं।

Update: 2026-03-06 09:02 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Trending Kurti Design For Summer: ऑफिस हो या काॅलेज, गर्मी में घंटों बाहर रहना हो तो कुर्ती का कंफर्टेबल होना बहुत जरूरी है। तो आज बात करते हैं समर में ट्रेडिंग और कंफर्टेबल कुर्तीज़ के बारे में जो आपको स्टाइलिश भी दिखाएंगी और सहज भी फील कराएंगी। यही नहीं, इन फ्लोई कुर्तियों में आप गर्मियों में प्रेजेंटेबल दिखते हुए भी पसीने से तरबतर नहीं होंगी, भरपूर आराम महसूस करेंगी। तो चलिए जानते हैं गर्मियों के लिये कंफर्टेबल कुर्तियां कौन सी हैं।

ए लाइन कुर्ती

ऑफिस गोइंग गर्ल्स कंफर्ट के लिए हमेशा से ए लाइन कुर्ती को प्रिफर करती आई हैं। गर्मियों के लिए भी ये बेस्ट ऑप्शन है। कॉटन या लिनेन, मलमल की ए लाइन कुर्ती आपके पसंदीदा बॉटम के साथ परफेक्ट रहेगी।

अनारकली कुर्ती

आप कॉटन की अनारकली कुर्ती ले सकती हैं और इसे पलाजो के साथ भी पेयर कर सकती हैं जो गर्मी में चूड़ीदार से ज्यादा कंफर्टेबल रहेगा। अनारकली कुर्ती आपकी खूबसूरती को निखारेगी।

ट्रेल कुर्ती

ट्रेल कुर्ती मतलब गर्मी में कंफर्ट ही कंफर्ट। चेस्ट पर टाइट फिटिंग की ज़रूरत नहीं और वेस्ट पर बहुत बढ़िया तरीके से आरादायक। गर्मियों के लिए अपनी वॉर्डरोब में एक ट्रेल कुर्ती जरूर रखें।

हाई-लो वेस्ट कुर्ती

समर ड्रेसेज़ की शॉपिंग करने जा रही हों तो एक हाई-लो वेस्ट कुर्ती भी जरूर रखें। यह बहुत ही मॉडर्न वाइब देती है और कंफर्टेबल तो होती ही है।

अंगरखा कुर्ती

इस साल अंगरखा कुर्ती ट्रेडिंग है। आप भी समर फ्रेंडली फैब्रिक में अंगरखा कुर्ती ले सकती हैं। बूटी डिजाइन और लाइट कलर्स की अंगरखा कुर्ती गर्मियों के लिए बेहतरीन है।

फ्लेयर्ड या टियर्ड कुर्ती

फ्लेयर्ड या टियर्ड कुर्ती गर्मी में बहुत आरामदायक रहेगी और स्टाइलिश भी दिखाएगी। इन्हें भी अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।

जैकेट कुर्ती

अगर ऑफिस में कोई छोटा-मोटा सेलिब्रेशन है तो आप जैकेट कुर्ती पहन सकती हैं। ये आपको फैशनेबल दिखाएगी और आपके लुक को फंकी बना देगी।

पेप्लम स्टाइल कुर्ती

आप पेप्लम स्टाइल कुर्ती पर जाएं। ये ट्रेडिंग तो है ही, आपको स्टाइलिश और मॉडर्न भी दिखाती हैं।

स्ट्रेट कट कुर्ती

स्ट्रेट कट कुर्ती सिंपल, सोबर और क्लासिक कुर्ती डिज़ाइन है जो डेली वियर के लिए बेस्ट है।

एंपायर लाइन कुर्ती

अगर आपका बस्ट एरिया ज्यादा हैवी है तो गर्मियों में एंपायर लाइन कुर्ती आपके लिए बेस्ट है।

काफ्तान कुर्ती

अगर कंफर्ट ही आपकी टाॅप प्रायोरिटी है तब तो आपको बेझिझक काफ्तान कुर्ती में इन्वेस्ट करना चाहिए। ये आपके लिए बेहतरीन रहेंगी।

Tags:    

Similar News