sabse khubsurat rajkumariyan: ये हैं 5 सबसे खूबसूरत राजकुमारियां, इनके स्टाइल और लुक्स के लोग आज भी है दीवाने
Itihaas ki sabse khubsurat rajkumariyan: प्राचीन समय में खूबसूरती के पैमाने केवल राजाओं की महारानियों और राजकुमारीयों से तय होता था। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई राजाओं की राजकुमारी अपने खूबसूरती के साथ साथ शाही अंदाज और साहस के लिए जानी जाती रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राजकुमारीयों से परिचित कराने वाले हैं जिनकी खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं।
Itihaas ki sabse khubsurat rajkumariyan: प्राचीन समय में खूबसूरती के पैमाने केवल राजाओं की महारानियों और राजकुमारीयों से तय होता था। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई राजाओं की राजकुमारी अपने खूबसूरती के साथ साथ शाही अंदाज और साहस के लिए जानी जाती रही है। इन राजकुमारीयों की खूबसूरती अपने समय के लोगों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी काफी मोहित कर देती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राजकुमारीयों से परिचित कराने वाले हैं जिनकी खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं।
रानी क्लियोपेट्रा (Queen Cleopatra)
जब भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है प्राचीन मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा का। 69 ईसा पूर्व में जन्मी क्लियोपेट्रा टॉलमी राजवंश की अंतिम रानी थीं और उनकी खूबसूरती के किस्से आज भी उतने ही मशहूर हैं। क्लियोपेट्रा की असली खूबसूरती चेहरो के साथ साथ उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक ज्ञान से झलकती है। क्लियोपेट्रा का रोम के दो सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों जूलियस सीजर और मार्क एंटनी के साथ रोमांटिक संबंध इतिहास के सबसे चर्चित प्रेम प्रसंगों में से एक है। एक युद्ध में हारने के बाद उन्होंने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए खुद को सांप से डसवां लिया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
महारानी गायत्री देवी (Maharani Gayatri Devi)
भारत के खूबसूरत राजकुमारीयों में जयपुर की महारानी गायत्री देवी का नाम सबसे पहले आता है। इनका जन्म 1919 को बिहार में हुआ था। इन्हें दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की श्रेणी में रखा जाता है। महारानी गायत्री देवी की सुंदरता में एक अलग ही आकर्षण था। सबसे बड़ा आकर्षण उनकी नीली आंखें, जो सबका मन मोह लेती थी। अपनी शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ वह एक साहसी महिला भी थी उन्होंने बालिकाओं के लिए स्कूल खुलवाए और पर्दा प्रथा जैसी कुरीतियों का जमकर विरोध किया।
प्रिंसेज डायना (Princess Diana)
प्रिंसेस डायना अपने समय की काफी खूबसूरत और प्रसिद्ध राजकुमारी थी। उन्हें वेल्स की राजकुमारी के रूप में जाना जाता है। उनकी शादी ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से हुई थी, और इस शादी से उन्होंने दो बेटों प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी को जन्म दिया। डायना न केवल अपनी सुंदरता के अलावा अपने फैशन सेंस और मानवीय कार्यों के लिए भी जानी जाती थीं। उनका मेकअप और हेयर स्टाइल हमेशा चर्चा का विषय रहता था। 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक कार दुर्घटना में केवल 36 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।
ग्रेस केली (Grace Kelly)
ग्रेस केली की कहानी काफी रोचक है। वे एक सफल हॉलीवुड अभिनेत्री थीं जिन्होंने एकेडमी अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब जीते थे। उनकी खूबसूरती और अभिनय कौशल ने उन्हें हॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया था। 1956 में इन्होंने मोनाको के प्रिंस रेनियर तृतीय से शादी करके अपना अभिनय करियर छोड़ दिया और मोनाको की राजकुमारी बन गईं। यह शादी उस समय की सबसे बड़ी खबरों में से एक थी। इसके बाद वे तीन बच्चों की मां बनीं और 14 सितंबर 1982 को 52 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया।
अमीरा अल-तवील (Princess Ameerah Al-Taweel)
सऊदी अरब की राजकुमारी अमीरा अल-तवील 21वीं सदी की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में से एक मानी जाती हैं। उनकी शादी 18 साल की उम्र में अपने से 28 साल बड़े सऊदी प्रिंस अलवलीद बिन तलाल से हुई थी और 2013 में इनका तलाक भी हो गया था। प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स ने उन्हें इस सदी की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों की सूची में शामिल किया है। इन्होंने ने भी पर्दा प्रथा के खिलाफ बिना बुर्का पहने अपना फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसके वजह से इन्हें पुलिस की गिरफ्तारी का भी सामना करना पड़ा।