Nimbu Ko Fresh Kaise Rakhen: नींबू को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें! इन 5 तरीकों के उपयोग से 6 महीने तक नींबू रहेंगे ताजा
Nimbu Ko Fresh Kaise Rakhen: नींबू के साथ एक समस्या यह है कि इसे जब भी बाजारों से खरीद कर लाया जाता है तो कुछ ही दिनों में यह सुख जाती है और उपयोग के लायक नहीं रहती। आज हम जानेंगे उन तरीकों के बारे में जिसमें आप फ्रेश नींबू को कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Nimbu Ko Fresh Kaise Rakhen: नींबू एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत फायदे हैं। इसे हर तरह की बीमारी और कमजोरी में उपयोग किया जा सकता है। भारतीय घरों में नींबू को शरबत और सलाद के रूप में अधिक खाया जाता है। लेकिन नींबू के साथ एक समस्या यह है कि इसे जब भी बाजारों से खरीद कर लाया जाता है तो कुछ ही दिनों में यह सुख जाती है और उपयोग के लायक नहीं रहती। आज हम जानेंगे उन तरीकों के बारे में जिसमें आप फ्रेश नींबू को कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।
बाजारों में नींबू खरीदने का तरीका
नींबू को कई दिनों तक स्टोर करके रखने के लिए एक अच्छे नींबू का चयन करना बहुत जरूरी है इसलिए जब भी आप बाजार जाएं तो ऐसे नींबू को खरीदें जो मुलायम हो और उस पर दाग कम हो। कभी भी ऐसा नींबू न खरीदें जो दबाने पर कड़े हो, क्योंकि ऐसे नींबू में रस बहुत कम होता है।
नींबू को फ्रिज में रखने से बचें
अधिकतर लोगों को यह लगता है कि नींबू को हम फ्रिज में रख देंगे तो वह काफी समय तक चलेगा लेकिन यह तरीका सही नहीं है। फ्रिज में जब भी नींबू को रखा जाता है तो अंदर की ठंडी हवा नींबू के नमी को सोख लेती है और नींबू जल्दी सुख जाता है और यदि आपको नींबू को फ्रिज में रखना ही है तो उसे किसी एयर टाइट डिब्बे में डाल कर रखें। यदि आपके घर में फ्रिज नहीं है तो किसी बर्तन में पानी भरे और फिर उसमें नींबू को रख दें। इस तरीके से नींबू हफ्तों तक खराब नहीं होगा।
नारियल तेल का इस्तेमाल करें
नींबू को कई दिनों तक सुरक्षित और फ्रेश रखने के लिए उसके ऊपरी सतह पर नारियल तेल की एक पतली कोटिंग चढ़ा दें और फिर इसे एक डिब्बे में डालकर कमरे के तापमान पर ही रहने दें। इस तरीके का इस्तेमाल करने से नींबू 20 से 30 दिनों तक फ्रेश बना रहेगा।
अखबार में लपेट कर रखना
नींबू के साथ-साथ किसी भी प्रकार की ताजी सब्जी हो और उसे काफी समय तक स्टोर करके रखना हो तो अखबार का यह तरीका सबसे आसान है। इस तरीके में एक-एक नींबू को अखबार के टुकड़ों में लपेटकर डिब्बे में रखें जिससे नींबू बाहरी नमी से बचा रहता है और खराब नहीं होता।
इस तरीके से 6 महीनो के लिए नींबू को रखें फ्रेश
कई बार हम बाजार से बहुत सारा नींबू ले आते है और उपयोग होने के बाद भी बहुत सारा नींबू बच जाता है तो ऐसे में लोग या तो एक दूसरे को बांट देते हैं या फिर खराब हो जाने के बाद फेक देते हैं। ऐसी समस्याओं के लिए यह तरीका सबसे उपयुक्त है। सबसे पहले सभी नींबू का रस निकालकर उसके बीजों को अलग कर लें। अब नींबू के रस को बर्फ जमाने वाली ट्रे में डालते जाएं और फ्रिजर में रख दें। इस तरीके से आप नींबू के रस का उपयोग 6 से 10 महीनो तक कर सकते है।