पूरी दुनिया में इस देश के पास है सबसे ज्यादा परमाणु हथियार! जानिए भारत के पास कितने हैं?

Iran and Israel War: ईरान और इजराइल युद्ध के वैसे तो कई कारण है लेकिन एक मुख्य कारण यह है कि ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है लेकिन इजराइल उसे यह नहीं करने दे रहा। इस लेख में हम जानेंगे कि किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं।

Update: 2026-03-14 05:53 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Iran and Israel War: ईरान और इजराइल का युद्ध लगातार विकराल रूप लेते जा रहा है। आज 13 दिन से भी अधिक का समय हो चुका है लेकिन ये देश एक दूसरे पर मिसाइल दागना रोक ही नहीं रहे हैं। अमेरिका ने भी इजराइल का साथ देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी। यह मौत तेहरान में हुए हमले के वजह से हुई थी। युद्ध का प्रभाव भारत में भी तेल और गैस पर दिखने में लगा है। इस युद्ध के वैसे तो कई कारण है लेकिन एक मुख्य कारण यह है कि ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है लेकिन इजराइल उसे यह नहीं करने दे रहा। इस लेख में हम जानेंगे कि किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं।

परमाणु हथियार कितना खतरनाक होता है?

आज के समय में बनाए गए परमाणु बम इतने एडवांस और खतरनाक है जिसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अभी का सिर्फ एक परमाणु बम, वर्ल्ड वॉर 2 के समय गिराए गए सभी मिसाइल और बॉम्ब की तुलना में 5 से 7 गुना ज्यादा खतरनाक है। किसी भी देश की सेना भले ही कम हो या ज्यादा ताकतवर न हो लेकिन यदि उस देश के पास परमाणु हथियार है तो वह किसी भी अन्य देश से नहीं डरता जिसका सीधा उदाहरण है दक्षिण कोरिया।

ईरान भी इसी तरह परमाणु संपन्न देश बनना चाहता है। परमाणु बम की एक और खास बात होती है कि यह जिस भी स्थान पर गिराया जाता है वहां के 2 से 3 किलोमीटर में मौजूद मनुष्यों के साथ पूरा इकोसिस्टम खत्म कर देता है। इतना ही नहीं इससे निकलने वाले रेडिएशन से लोग पीढ़ी दर पीढ़ी विकृति के शिकार हो जाते हैं। जिस तरह से 6 और 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया थे इससे तकरीबन 1.5 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी और इसके रेडिएशन से आज भी यहां बच्चों में फिजिकली और मेंटली डिसेबिलिटी देखी जाती है।

किस देश के पास कितने न्यूक्लियर हथियार है?

ICAN (The International Campaign to Abolish Nuclear Weapons) की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में सिर्फ 09 देशों के पास ही न्यूक्लियर वेपंस है। आप इनके ऑफिशियल वेबसाइट icanw.org में जाकर यह चेक कर सकते हैं कि कौन सा देश न्यूक्लियर हथियार से संपन्न है।

09 देश कुछ इस प्रकार से हैं

1. यूनाइटेड स्टेट्स(अमेरिका)

2. रूस

3. फ्रांस

4. चीन

5. यूनाइटेड किंगडम

6. इंडिया

7. पाकिस्तान

8. इजराइल

9. नॉर्थ कोरिया।

पूरे 195 देशो में सिर्फ 09 देशों के पास ही परमाणु हथियार है। ऐसे में कोई भी देश अन्य देश को खासकर अपने पड़ोसियों को न्यूक्लियर पावर बनने नहीं देना चाहता। इन 09 देशों में लगभग 13000 से भी अधिक परमाणु हथियार मौजूद है जिसमें सबसे ज्यादा लगभग 5580 के आसपास केवल रूस के पास है साथ ही भारत में 180 के करीब परमाणु हथियार हैं।

Tags:    

Similar News