How To Remove Holi Colour: होली के जिद्दी रंगों को छुड़ा देगा ये होममेड स्क्रब, दोस्तों की कारस्तानी पर फिरेगा पानी

How To Remove Holi Colour: आपके चेहरे पर कितने-कितने रंग लगाए गए, ये तो आपको तब पता चलता है जब आप उसे छुड़ाने बैठते हैं और आपको नानी याद आ जाती है। आइए जानते हैं इसे कैसे निकालें...

Update: 2026-03-02 13:16 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

How To Remove Holi Colour: आपके चेहरे पर कितने-कितने रंग लगाए गए, ये तो आपको तब पता चलता है जब आप उसे छुड़ाने बैठते हैं और आपको नानी याद आ जाती है। ऐसे जिद्दी रंगों की परतों को हटाने के लिए हम आपको एक बेहतरीन होममेड स्क्रब बनाना बता रहे हैं जिससे आपको इन चिपकू रंगों को निकालने में मदद मिलेगी और आप वापस पहले की तरह निखर जाएंगे। लेकिन आपके दोस्त आपकी साफ-सुथरी रंगत देख बिफर जाएंगे और पूछेंगे, कैसे किया ये कमाल। तो बता दीजिएगा उनको भी। कि कैसे किया आपने यह कमाल इस होममेड स्क्रब से।

ऐसे बनेगा होममेड होली स्क्रब

1. सबसे पहले मुट्ठी भर चावलों को बहुत अच्छी तरह से पीस लीजिये। अब इसमें एलोवेरा जैल मिलाइए। एलोवेरा जेल आपकी स्किन से कलर्स को छुड़ाने में बहुत मदद करेगा। साथ ही स्किन पर आए रैशेज़ से उभरी जलन से भी राहत देगा।

2. अब इसमें एक से दो चुटकी हल्दी डाल दीजिए। हल्दी स्किन को हील भी करेगी और कट वगैरह आए हुए हों तो इंफेक्शन से भी बचाएगी।

3. अब इसमें डालिए थोड़ा सा शहद। शहद होली के रंगों से आपकी स्किन को होने वाले डैमेज को ठीक करेगा और स्किन को वापस मुलायम बनाएगा।

4. अब लास्ट में इसमें डालिए दही या दूध। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो दही डालिए लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है तो दूध डालिए। आपका स्क्रब तैयार है।

5. अब सबसे पहले साबुन से अच्छी तरह नहा लीजिए। फिर इस स्क्रब से अपनी बॉडी पर लगे रंगों पर स्क्रब कीजिये। आपकी बॉडी पर लगा अधिकतर कलर निकल जाएगा। एक बार फिर से नहा लीजिए।

6. अगर फिर भी कुछ कलर बचा रह जाए तो आप दो और उपाय कर सकते हैं। या तो आप आलू की स्लाइस को बचे हुए रंगों पर मलिए। या फिर अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव नहीं है तो आप आधे नींबू को लेकर उस पर शक्कर या नमक डालिए और उसे हल्के हाथों से शरीर पर रब कीजिए। इससे बचा-खुचा कलर भी निकल जाएगा।

Tags:    

Similar News