Holi Ke din nakhunon Ko kaise bachayen: होली के दिन केमिकल रंगों से अपने नाखूनों को कैसे बचाएं? जानिए कुछ बेहतरीन नेल केयर टिप्स!

Holi Ke din nakhunon Ko kaise bachayen: होली खेलने के बाद सभी लोग अपने बालों और चेहरों को साफ जरूर कर लेते हैं लेकिन नाखूनों में फंसे हुए रंग पर ध्यान नहीं देते और यही रंग कई बार खाने के साथ हमारे पेट में भी चला जाता है इसलिए यह काफी नुकसानदायक है। जाने होली के दिन नाखूनों को (Holi Nail Care Tips) कैसे बचाएं?

Update: 2026-03-02 07:02 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Holi Ke din nakhunon Ko kaise bachayen: रंगों का खूबसूरत त्योहार होली हर भारतीय को पसंद होता है। जितना मजा होली खेलने में आता है उतनी ही चिंता हमें अपने चेहरे, बाल और नाखूनों की होती है क्योंकि बाजारों में आजकल केमिकल युक्त रंग मिलने लगे हैं जो हमारे नाखूनों के अंदर फंसकर कर नुकसान पहुंचाते हैं। होली खेलने के बाद सभी लोग अपने बालों और चेहरों को साफ जरूर कर लेते हैं लेकिन नाखूनों में फंसे हुए रंग पर ध्यान नहीं देते और यही रंग कई बार खाने के साथ हमारे पेट में भी चला जाता है इसलिए यह काफी नुकसानदायक है। जाने होली के दिन नाखूनों को (Holi Nail Care Tips) कैसे बचाएं?

नाखूनों में लगाए नेल पेंट

हर महिला को नाखूनों से बहुत प्यार होता है और होली के दिन उनकी बहुत ज्यादा केयर नहीं की जाती। नतीजा यह होता है कि रंग, नाखूनों को खराब कर देते हैं। इससे बचने के लिए नाखूनों पर नेल पेंट की एक मोटी परत लगा ले जिससे रंग सीधे नाखूनों पर नहीं जमेगा और बाद में इसे निकालना भी काफी आसान होगा। यदि आप पुरुष हैं और रंगीन नेल पेंट नहीं लगाना चाहते तो ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का उपयोग कर सकते हैं।

नाखूनों में नारियल या सरसों तेल लगाए

होली खेलने से पहले आपको अपने नाखूनों में नारियल या फिर सरसों के तेल को अच्छे से लगा लेना है इससे होगा यह की तेल नाखूनों के ऊपर एक परत बना लेगा और रंग नाखूनों में घुसने के बावजूद भी आसानी से निकल जाएंगे। तेल लगे होने की वजह से नाखूनों के अंदर भी नमी बनी रहेगी और रंगों को साबुन से ही धोकर आसानी से निकाला जा सकता है। यदि आपको तेल लगाना पसंद न हो तो वैसलीन या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पतले रबर ग्लव्स का इस्तेमाल करें

यह तरीका सबसे सुरक्षित है क्योंकि इसमें आप मेडिकल स्टोर में मिलने वाले पतले रबर ग्लव्स का इस्तेमाल करने वाले हैं। इसे पहनने के बाद नाखूनों के साथ-साथ आपका पूरा हाथ भी सुरक्षित रहेगा। ग्लव्स पहनकर होली खेलना कई लोगों को असहज महसूस करा सकता है लेकिन यह तरीका सबसे बेस्ट है।

यदि नाखूनों में रंग घुस जाए तो क्या करें

  • यदि आपने नाखूनों को बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किया और रंग आपके नाखूनों में घुस चुके हैं तो इसे इन तरीकों से निकाला जा सकता है।
  • एक कटोरी में नींबू का रस लें और अपने नाखूनों को उसमें 10 से 15 मिनट तक डुबोया रखें। इससे नाखूनों में लगा सारा रंग निकल जाएगा।
  • दूसरा तरीका यह है कि एलोवेरा जेल और नारियल तेल का एक पेस्ट बनाएं और अपने उंगलियों में लगाकर अच्छी तरह से रगड़े। फिर साफ पानी से धोने पर नाखूनों का रंग उतर जाएगा।
  • नेल पॉलिश रिमूवर जैसे थिनर आदि का उपयोग करके नाखूनों में लगे रंग को निकाल सकते हैं।
  • इस तरीके में टूथपेस्ट को अपने नाखून के अंदर 5 मिनट तक लगाकर वैसे रहने दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ने पर रंग निकल सकता है।
  • सबसे अच्छा और किफायती तरीका यह है कि होली खेलने से पहले लंबे नाखूनों को काटकर छोटा कर लिया जाए। इससे रंगों के अंदर फंसने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
Tags:    

Similar News