Holi 2026 vastu tips: होली से पहले घर से निकाल दें ये 5 अशुभ चीजें, वरना पूरे साल बनी रह सकती है गरीबी
Holi 2026 vastu tips: वास्तु शास्त्रों के अनुसार किसी भी त्यौहार के पहले घर में इन चीजों का होना अशुभ माना गया है। ये चीजे घर में नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और घर की सुख समृद्धि में भी कमी लाते हैं, इसलिए होली मनाने के पहले इन 05 चीजों को घर से निकाल देना चाहिए।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Holi 2026 vastu tips: वास्तु शास्त्र का भारतीय परंपरा में एक अलग ही महत्व होता है। इसके द्वारा बताए गए वास्तु टिप्स लोगों को अलग-अलग त्योहारो पर किए जाने वाले शुभ और अशुभ कार्यों के बारे में जानकारी भी देते हैं। साल 2026 में 4 मार्च को होली का पावन त्यौहार मनाया जाएगा तो ऐसे में घर का पवित्र होना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार किसी भी त्यौहार के पहले घर में इन चीजों का होना अशुभ माना गया है। ये चीजे घर में नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और घर की सुख समृद्धि में भी कमी लाते हैं, इसलिए होली मनाने के पहले इन 05 चीजों को घर से निकाल देना चाहिए।
1. टूटा हुआ बर्तन या कांच बाहर कर दें
वास्तु शास्त्र यह बताता है कि घर में जब भी टूटा हुआ कांच या बर्तन रखा होता है तो यह आर्थिक तंगी और नकारात्मकता का प्रतीक है। टूटी हुई चीज घर में दरिद्रता लाती है, इसलिए होली मनाने से पहले इन चीजों को ढूंढ कर घर के बाहर फेंक दें।
2. फटे पुराने कपड़े और टूटे हुए चप्पल
कई बार हम घर के कोनों में या फिर स्टोर रूम में पुराने कपड़ों और टूटे चप्पलो को रख देते हैं। अनजाने में किया गया यह कार्य घर में सकारात्मक ऊर्जा को फैलने नहीं देता और घर में सदस्यों के कार्य भी रुकने लगते हैं। यदि आपके घर की तरक्की चाहिए तो होली तक इन सामानों का निपटारा जल्द करें।
3. खंडित मूर्तियां और फटे हुए पोस्टर्स
कई बार घरों में भगवानों की मूर्तियां खंडित हो जाती हैं और दीवारों पर लगे भगवान के फोटो भी पुराने और फट गए होते हैं जिसका हमें ध्यान भी नहीं रहता। प्रतिमाओं की यह स्थिति कभी भी आपको सुख और समृद्धि प्राप्त नहीं करने देगी इसलिए बेहतर यही है की होली के पहले इन मूर्तियों और फोटोज को नदी में विसर्जित कर दिया जाए।
4. बालकनी में रखे सुखे पेड़ और आसपास की सफाई
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी बालकनी में रखा हुआ कोई भी पौधा सूख जाता है तो वह सीधे घर की शांति को प्रभावित करता है। इससे सदस्यों के करियर और मान सम्मान में भी कमी आती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके घर में रखें सूखे पेड़ों को हटा दें और बालकनी की अच्छी तरह सफाई करें।
5. खराब इलेक्ट्रॉनिक चीजों का घर में होना
कई बार हम अपने घरों में खराब हो चुकी पुरानी घड़ी, टीवी या फिर कोई मोबाइल फोन को ऐसे ही रख देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। टूटा हुआ सामान सदस्यो के बीच मनमुटाव और तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है साथ ही यह लोगों के राहु ग्रह को भी प्रभावित करता है। इन चीजों को जल्द ही घर से बाहर कर होली के दिन से एक नई शुरुआत करें।