Google ka 67 viral trend kya hai: गूगल पर '67' सर्च करते ही हिलने लगती है स्क्रीन! जानिए इस वायरल ट्रेंड का पूरा सच
Google ka 67 viral trend kya hai:गूगल समय–समय पर अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट्स लाते रहता है। कुछ समय पहले google में Ai का फीचर ऐड हुआ, जिससे हमें किसी वेबसाइट के अंदर जाना भी नहीं पड़ता और हमें जानकारी सामने ही मिल जाती है। गूगल ने एक ऐसा भी अपडेट या ट्रेंड लॉन्च किया है जो लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है। आइए जानते हैं इस मजेदार फीचर का नाम क्या है और यह कैसे काम करता है।
Google ka 67 viral trend kya hai:गूगल समय–समय पर अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट्स लाते रहता है। कुछ समय पहले google में Ai का फीचर ऐड हुआ, जिससे हमें किसी वेबसाइट के अंदर जाना भी नहीं पड़ता और हमें जानकारी सामने ही मिल जाती है। गूगल ने एक ऐसा भी अपडेट या ट्रेंड लॉन्च किया है जो लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है। आइए जानते हैं इस मजेदार फीचर का नाम क्या है और यह कैसे काम करता है।
क्या है गूगल का 67 वायरल ट्रेंड
गूगल के इस मजेदार चीज़ को 67 वायरल ट्रेंड कहा जा रहा है। हर साल जब भी कोई मीम या ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो google भी उस ट्रेंड को अपने सर्च इंजन का हिस्सा बना लेते है। इस साल 67 ट्रेंड काफी वायरल हुआ था इसमें होता ये है कि जब आप अपने फोन के गूगल में 67 या 6-7 लिखकर सर्च करते है तो आपकी स्क्रीन में वेबपेज अचानक हिलने–डुलने लगती है। अगर आप यह चीज पहली बार ट्राई करेंगे तो आपको काफी अजीब और कोई तकनीकी खराबी लगेगी लेकिन यह बिल्कुल सेफ है और इसे गूगल ने एक मजेदार एक्टिविटी के रूप में जोड़ा है।
कैसे हुआ 6-7 ट्रेंड की शुरूआत
गूगल ने जानबूझकर इस ट्रेंड को अपने सर्च इंजन में डाला है। दुनिया में अनगिनत नंबर्स है पर गूगल ने आखिर 6 और 7 नंबर को ही क्यों चुना। इसके पीछे भी कई कारण नजर आते है। इस ट्रेंड की शुरूआत अमेरिकी सिंगर रैपर Skrilla के एक गाने Doot Doot (67) से मानी जाती है। यह ट्रेंड तब ज्यादा वायरल हुआ जब बास्केटबॉल प्लेयर LaMelo Ball ने अपने फैंस के लिए इस गाने पर एक tiktok वीडियो बनाया और उनकी हाइट भी 6 फीट 7 इंच होने के वजह से भी यह ट्रेंड वायरल हुआ।
इस ट्रेंड के वायरल होने के पीछे एक हैंड जेस्चर (Hand Gesture) को भी माना जाता है। जब भी कोई 67 बोलता है, तो ऐसा बोलते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर नीचे हिलाना होता है और क्या ट्रेंड इतना वायरल हुआ कि 67 बोलने के बाद अगर हैंड जेस्चर नहीं किया तो इसे बोलना अधूरा माना जाता है। साल 2025 में Dictionary.com ने 67 को अपना वर्ड ऑफ़ द ईयर 2025 डिक्लेयर किया था, तो इससे भी 67 ट्रेंड को जोड़ा जाता है।
गूगल में और भी है कई ऐसे फीचर
गूगल ने 67 ट्रेंड को अपने सर्च इंजन में परमानेंट इंस्टॉल कर दिया है, लेकिन यह कोई पहली बार नहीं है जब गूगल ने ऐसा किया है और भी कई वर्ड्स है जिन्हें टाइप करके सर्च करने पर गूगल का वेबपेज अलग–अलग प्रतिक्रिया करता है।
- 67 या 6-7 सर्च करें– इससे गूगल का वेब पेज हिलने लगता है।
- Do a Barrel Roll सर्च करें– इसे सर्च करने पर स्क्रीन 360 degree घूम जाती है।
- Askew सर्च करें– इसको सर्च करने पर वेबपेज की स्क्रीन एक तरफ झुक जाती है