Garm pani se nahane ke fayde aur nuksan: क्या गर्म पानी से नहाने पर जल्दी बुढ़ापा आता है? जानिए गर्म पानी से नहाने के फायदे, नुकसान…
Garm pani se nahane ke fayde aur nuksan: ठंड के मौसम में अक्सर गर्म पानी से नहाना किसे पसंद नहीं है यह तो हमारी रोज की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका हमारी त्वचा और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
Garm pani se nahane ke fayde aur nuksan: ठंड के मौसम में अक्सर गर्म पानी से नहाना किसे पसंद नहीं है यह तो हमारी रोज की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका हमारी त्वचा और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। बहुत से लोग सुबह या शाम गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन यह जानना बेहद जरूरी है कि गर्म पानी के फायदे और नुकसान दोनों हैं, इसलिए इसके उपयोग का सही तरीका मालूम होना चाहिए। साथ ही लोगों के बीच यह बात भी फैली है कि गर्म पानी से नहाने पर बुढ़ापा जल्दी आता है, तो आइए इन्ही सब सवालों के जवाब इस लेख में हम आपको देने वाले है।
क्या गर्म पानी से नहाने पर जल्दी बुढ़ापा आता है?
वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार अधिक गर्म पानी का रोज उपयोग त्वचा की प्राकृतिक संरचना को नुकसान पहुंचाता है। हमारी त्वचा पर एक प्राकृतिक तेल की परत होती है जिसे सीबम कहते हैं, यह त्वचा को नमी प्रदान करती है और बाहरी प्रदूषण से बचाती है। जब हम बहुत गर्म पानी से नहाते हैं, तो यह परत धुल जाती है और त्वचा रूखी होने के साथ साथ बेजान भी होने लगती है।
त्वचा का निखार और मजबूती कोलेजन और इलास्टिन नाम के दो महत्वपूर्ण प्रोटीन पर निर्भर करती है। गर्म पानी इन प्रोटीन के उत्पादन को धीमा कर देता है और फाइबर्स को तोड़ने लगता है। इससे त्वचा में झुर्रियां, बारीक रेखाएं और त्वचा में ढीलापन आने लगता है। अतः कह सकते है कि नियमित गर्म पानी से नहाने पर बुढ़ापा जल्दी आ सकता है।
गर्म पानी से नहाने के स्वास्थ्य फायदे
- मांसपेशियों में दर्द और तनाव के लिए गर्म पानी से नहाना एक अच्छा उपाय है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और दर्द को कम करता है।
- मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी गर्म पानी से नहाना बेहद फायदेमंद है। गर्म पानी से नहाने पर शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्राव होता है। यह हार्मोन हमारे मूड को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है।
- नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है। जो लोग अनिद्रा की समस्या से जूझते हैं उन्हें रात को सोने से लगभग एक घंटे पहले गर्म पानी से नहाना चाहिए।
- गर्म पानी से नहाने पर पूरे शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है। इससे सभी अंगों को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं।
- सर्दी-जुकाम और सांस लेने जैसी समस्याओं में भी गर्म पानी से नहाने पर राहत मिलती है। गले की खराश और खांसी में भी कुछ हद तक आराम मिलता है।
गर्म पानी से नहाने के गंभीर समस्याएं
- गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेलों को हटा देता है। इससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है और वह फटी हुई दिखने लगती है।
- बालों में भी एक प्राकृतिक तेल होता है जो उन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है। अत्यधिक गर्म पानी इन तेलों को धो देते है, जिससे बाल भी कमजोर हो सकते हैं।
- गर्म पानी त्वचा की कोमल ऊपरी परत को भी प्रभावित करता है, जिससे लाल धब्बे और खुजली हो सकती है।
- गर्म पानी से नहाने पर रक्त वाहिकाओं में खून तेजी से फैलाता है, जिससे Blood Pressure अचानक गिर सकता है।
गर्म पानी से नहाने की सुरक्षित विधि
- सबसे महत्वपूर्ण है पानी का सही तापमान बनाए रखना। पानी इतना ही गर्म होना चाहिए जितना आपको आरामदायक लगे। पानी का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। आपको नहाने से पहले हाथ डालकर चेक करना है कि पानी का तापमान नहाने लायक है या नहीं।
- आपको 5 से 10 मिनट से अधिक समय तक गर्म पानी में नहीं नहाना चाहिए। जितना अधिक समय आप गर्म पानी के संपर्क में रहेंगे, उतना ही अधिक नुकसान होगा। गर्म पानी से नहाने के लिए रात का समय अधिक उपयुक्त होता है। रात को गर्म पानी से नहाने पर शरीर को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है। सुबह गर्म पानी से नहाने पर पूरे दिन सुस्ती रह सकती है इसलिए इस समय गुनगुने या सामान्य तापमान के पानी का उपयोग करें।