Duniya ki 5 sabse gahri nadi: दुनिया की 5 सबसे गहरी नदियां; इस लिस्ट में भारत की नदी भी है शामिल! इतनी गहरी नदियां की कुतुबमीनार भी इनमें समा जाए

Duniya ki 5 sabse gahri nadi: पृथ्वी में नदियां मानव सभ्यता के विकास और जीवन रेखा के रूप में प्राचीन काल से ही विद्यमान है। बहुत कम लोगों को यह पता है कि दुनिया की सबसे गहरी नदियां कौन सी हैं। आज हम उन 5 नदियों के बारे में बताएंगे, जिनकी गहराई 70 मंजिला इमारत से भी अधिक है।

Update: 2025-12-22 09:52 GMT

Duniya ki 5 sabse gahri nadi: पृथ्वी में नदियां मानव सभ्यता के विकास और जीवन रेखा के रूप में प्राचीन काल से ही विद्यमान है। भारत में तो नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है और हर वर्ष अनेक पर्व इनके किनारे मनाए जाते हैं। अधिकांश लोग नदियों की लंबाई या उनके प्रवाह क्षेत्र के बारे में जानते हैं, परंतु बहुत कम लोगों को यह पता है कि दुनिया की सबसे गहरी नदियां कौन सी हैं। आज हम उन 5 नदियों के बारे में बताएंगे, जिनकी गहराई 70 मंजिला इमारत से भी अधिक है।

1. कांगो नदी (Congo River)

अफ्रीका महाद्वीप में बहने वाली कांगो नदी को विश्व की सबसे गहरी नदी कहा जाता है। इस नदी की अधिकतम गहराई लगभग 220 मीटर(720फीट) तक है। इस गहराई को समझने के लिए इस उदाहरण से समझ सकते है कि एक 70 मंजिला इमारत को उलटा करके पानी में डाल दिया जाए तो वह पूरी तरह इसमें डूब जाएगा। यह नदी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कांगो रिपब्लिक के बीच से होकर गुजरती है। अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी होने के साथ-साथ यह एकमात्र ऐसी नदी है जो भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है।

2. यांग्त्जी नदी (Yangtze River)

चीन की सबसे महत्वपूर्ण नदी यांग्त्जी को दुनिया की दूसरी सबसे गहरी नदी माना जाता है। इसकी अधिकतम गहराई लगभग 200 मीटर अर्थात 656 फीट तक जाती है। परंतु यह नदी केवल अपनी गहराई के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि 6300 किलोमीटर की लंबाई के साथ यह एशिया की सबसे लंबी नदी और विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी भी है। यांग्त्जी नदी को चीन की जीवन रेखा भी कहा जाता है। दुनिया का सबसे बड़ा जलविद्युत बांध थ्री गॉर्जेस डैम इसी नदी पर बना हुआ है।

3. डेन्यूब नदी (Danube Nadi)

यह नदी यूरोप महाद्वीप में स्थित है और विश्व की सबसे गहरी नदियों में इसका नाम लिया जाता है। डेन्यूब नदी की गहराई लगभग 178 मीटर(584 फीट) है और वोल्गा नदी के बाद यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी भी है। जर्मनी से शुरू होकर यह नदी काला सागर में जाकर विसर्जित हो जाती है। डेन्यूब नदी के किनारे कई ऐतिहासिक शहर बसे हैं जिनमें वियना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड सबसे प्रसिद्ध हैं। डेन्यूब डेल्टा को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल भी घोषित किया है।

4. ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River)

विश्व की सबसे गहरी नदियों के इस सूची में चौथे स्थान पर भारत की सबसे गहरी नदी ब्रह्मपुत्र का नाम आता है। इसकी गहराई 140 मीटर (460फीट) तक जाती है। लगभग 2900 किलोमीटर लंबी यह नदी कई नाम बदल लेती है। तिब्बत में इसे यारलुंग त्संगपो के नाम से जाना जाता है और बांग्लादेश में पहुंचकर यह जमुना बन जाती है। दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली द्वीप है जो ब्रह्मपुत्र नदी के बीचों बीच बना है, जहां लोग रहते भी है।

5. जेम्बेजी नदी (Zambezi River)

यह नदी भी अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है और अपनी 116 मीटर (381 फीट) की गहराई के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे गहरी नदी और अफ्रीका की चौथी सबसे लंबी नदी है। यह नदी अपने गहराई के साथ-साथ सबसे सुंदर वॉटरफॉल विक्टोरिया फॉल्स के लिए भी प्रसिद्ध है। इस जलप्रपात की खूबसूरती ऐसी है कि दुनिया भर से लाखों पर्यटक हर वर्ष यहां आते हैं। करिबा डैम इस नदी पर बना एक विशाल बांध है जो दुनिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जलाशयों में से एक है।

Tags:    

Similar News