Duniya Ke 5 Sabse Saste Desh: विदेश घूमने का है सपना और बजट की है टेंशन। इन 5 सस्ते देशों में कम खर्च में भी मिलेगी शानदार लाइफ!
Duniya Ke 5 Sabse Saste Desh: जब भी हम देश के बाहर यानी विदेशों में बसने या घूमने जाने की बात करते हैं, तो सबसे बड़ी दिक्कत महंगाई की आती है। यदि आप किसी महंगे शहर में घूमने के लिए चले गए तो आपके काफी पैसे खर्च हो जाएंगे। लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है कुछ ऐसे भी देश हैं जहां आप कम खर्च में भी एक अच्छी लाइफ जी सकते हैं। इन देशों में घूमना, रहना व खाना काफी सस्ते में हो जाता है, इसलिए यहां की यात्रा उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो कम बजट में भी विदेश घूमना चाहते हैं। आज हम आपको पांच ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां घूमना काफी सस्ता है।

वियतनाम (Vietnam)
सस्ते देशों की लिस्ट में वियतनाम का नाम सबसे पहले आता है। समुद्र से घिरा हुआ यह देश दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित है। इस देश के घूमने लायक जगहों में हो ची मिन्ह सिटी, हनोई, सापा, नहा तरांग आदि शामिल है। इस देश को काफी किफायती माना जाता है। भारत के ₹1 के बदले यहां आपको 300 वियतनामी डोंग (VND) से भी अधिक मिल सकती है। यहां घूमने आने पर आपको प्रतिदिन रहने का किराया₹1000 साथ ही दिन में तीन टाइम खाने का 700 से ₹800 खर्च हो सकता है। यह देश सस्ते दरों में बेहतरीन सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है।
नेपाल (Nepal)
हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसा नेपाल देश भी काफी सस्ता है। यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद है साथ ही यहां ट्रैकिंग भी की जाती है। यहां के कुछ प्रमुख जगह जैसे– काठमांडू, लुंबिनी, चितवन, और पोखरा आदि शामिल है। यहां पैराग्लाइडिंग, नदी राफ्टिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। 7 दिन के टूर के लिए यहां आपको रहने और खाने का खर्च 20 से 30 हजार के बीच आ सकता है।
श्रीलंका (shrilanka)
यह देश चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ एक आईलैंड पर बसा है और यह भारत से मात्र 3 घंटे की दूरी पर है। यहां भी घूमने के कई प्रसिद्ध स्थल हैं जैसे– कोलंबो, मटारा, कैंडी हिल स्टेशन, रामायण कनेक्शन, फेमस लायन रॉक आदि। वर्तमान में भारतीय ₹100 की श्रीलंकन वैल्यू 343.91 है। इस देश में आपको प्रतिदिन रहने, घूमने और खाने का खर्चा मुश्किल से 2 से 3 हजार ही आएगा।
कंबोडिया (Cambodia)
थाईलैंड और वियतनाम से लगा हुआ यह देश प्राचीन समय में हिंदू , वैष्णव और बौद्ध धर्म का केंद्र हुआ करता था। इस देश के नोम पेन्ह और सिएम रीप जैसे शहर रहने और घूमने के लिए काफी सस्ते हैं। कंबोडिया में ही स्थित है विश्व प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर। इस हिन्दू मंदिर को देखने साल में लगभग 40 लाख से भी अधिक लोग आते हैं। यहां भारतीय ₹100 के बदले आपको 4454.1 कम्बोडियन रिएल मिल जाएगा साथ ही आपके प्रतिदिन रहने और खाने का कुल खर्च 1500 से 2000 के बीच आ सकता है।
इंडोनेशिया (Indonesia)
इंडोनेशिया एक खूबसूरत द्वीप समूह है, जहां प्राकृतिक सुंदरता, समुद्र तट और नाइटलाइफ आपको काफी सस्ते में मिल जाएगी। यहां घूमने के लिए बालि के समुद्र तट, जावा के मंदिर, जकार्ता,बदू गुप्त चिड़ियाघर, मलंग आदि जगह मौजूद है। यहां आपको ₹1000 में प्रतिदिन रहने के लिए गेस्ट हाउस और 700 से ₹800 का प्रतिदिन खाने का खर्च आ सकता है, जो की अन्य देशों से सस्ता ही है।C