क्या चिकन को धोने से खत्म हो जाते हैं बैक्टीरिया? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान। जानिए इसे साफ करने का सही तरीका!

Chicken ko saf Kaise karen: भारत के होटलों में चिकन से ही सैकड़ो अलग-अलग प्रकार के डिश बनाए जाते हैं लेकिन जब इसे घर में बनाया जाता है तो मन में एक सवाल जरूर आता है चिकन को अच्छी तरह कैसे धोएं, इसे धोना भी चाहिए या नहीं, इसलिए चिकन बनाने से पहले जान लीजिए यह जरूरी बातें।

Update: 2026-03-16 12:47 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Chicken ko saf Kaise karen: किसी भी नॉनवेज खाने वाले इंसान को उसके मनपसंद भोजन के बारे में पूछा जाएगा तो वह चिकन से बने डिश के नाम जरूर लेगा। भारत में भी नॉनवेज खाने वाले लोगों को चिकन ही अधिक पसंद आता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन के वजह से यह जिम जाने वाले लोगों के लिए भी अच्छा डाइट माना जाता है। भारत के होटलों में चिकन से ही सैकड़ो अलग-अलग प्रकार के डिश बनाए जाते हैं लेकिन जब इसे घर में बनाया जाता है तो मन में एक सवाल जरूर आता है चिकन को अच्छी तरह कैसे धोएं, इसे धोना भी चाहिए या नहीं, इसलिए चिकन बनाने से पहले जान लीजिए यह जरूरी बातें।

पकाने से पहले चिकन को धोएं या नहीं

जब भी घरों में चिकन लाया जाता है तो उसकी सब्जी बनाने से पहले 2 से 3 तो जरूर साफ करते है लेकिन यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। कई शोध यह बताते हैं कि जब भी चिकन को घर के नल या फिर किचन के स्लैब में रखकर धोया जाता है, तो चिकन के बैक्टीरिया पानी के छीटों के साथ रसोई के आसपास फैल सकते हैं। इससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी दस्त, पेट दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। कई फूड सेफ्टी एजेंसियां तो यह क्लेम करती है कि यदि चिकन साफ और पैक्ड है तो उसे दोबारा धोने की जरूरत नहीं है।

इस तरह से खत्म करें चिकन के बैक्टीरिया

यदि आप यह सोचते हैं कि चिकन को पकाने से पहले अच्छी तरह धो लें तो उसके सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपको यह समझना जरूरी है कि चिकन के बैक्टीरिया को धोकर खत्म नहीं किया जा सकता बल्कि उसे अच्छी तरह पकाना जरूरी होता है। अधिकतर भारतीय चिकन शॉप तो ऐसे होते हैं कि उनमें हाइजीन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता। ये सीधा चिकन को काटकर पैक करके ग्राहक को दे देते है और उसे धोना उचित नहीं समझते। ऐसे में चिकन के बैक्टीरिया और उसमें लग ब्लड आपको बीमार करने के लिए काफी है।

चिकन को साफ करने का सही तरीका

जब भी मार्केट से चिकन लेकर आए तो उसे सीधे नल के नीचे न धोएं बल्कि उसे एक कटोरे में डालकर हाथ से धोए ताकि चिकन का पानी बाहर इधर उधर न छिटके। यदि किचन के सिंक में साफ कर रहे है तो चिकन धूल जाने के बाद सिंक और आस पास की जगह को अच्छे से साफ करें और उसे पकाने से पहले अपने हाथों को भी अच्छे से धोएं।

Tags:    

Similar News