Blackhead Removal Mask: बिना पार्लर जाए, इस ब्लैक हेड रिमूवल मास्क से हटाएं ब्लैक हैड्स, निखरा चेहरा लगेगा खूबसूरत

Blackhead Removal Mask: हम यहां आपको एक आज़माया हुआ घरेलू तरीका बता रहे हैं जो ब्लैकहेड्स को दूर करने में निश्चित ही मदद करेगा। तो चलिए देर नहीं करते, बनाते और लगाते हैं ब्लैक हेड्स रिमूवल मास्क।

Update: 2026-03-06 11:32 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Blackhead Removal Mask: नाक, चिन और फोरहेड पर ब्लैक हैड्स की प्राॅब्लम बहुत काॅमन हैं और इन ब्लैक हैड्स से मुक्ति पाने के लिए लेडीज और जेंट्स दोनों ही पार्लर के चक्कर लगाते हैं क्योंकि इससे उनके चेहरे की खूबसूरती में कमी आ जाती है। लेकिन हम यहां आपको एक आज़माया हुआ घरेलू तरीका बता रहे हैं जो ब्लैकहेड्स को दूर करने में निश्चित ही मदद करेगा। तो चलिए देर नहीं करते, बनाते और लगाते हैं ब्लैक हेड्स रिमूवल मास्क।

ऐसे बनाएं मास्क

ब्लैकहेड्स रिमूव करने वाला यह मास्क बनाने के लिए आपको केवल दो चीजों की जरूरत है। सबसे पहले चाहिए आपको एक पका हुआ केला और उसके अलावा एक टीस्पून मुलेठी का पाउडर। इन दोनों चीजों को बहुत अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। (अगर आपको मुलेठी पाउडर ना मिले तो आप उसकी जगह चंदन का पाउडर भी ले सकते हैं) अब आपका मास्क तैयार है। आपको इसे अप्लाई करना है।

स्टैप -1

सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से धोकर और पोंछ कर इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लीजिए। यहां ध्यान दीजिए कि आपको मास्क की केवल एक ही लेयर नहीं लगाई है। जब आपके मास्क की पहली लेयर थोड़ी सूख जाए तो उसके ऊपर आप दूसरी और इसी तरह तीसरी और चौथी लेयर भी लगाएं। बेहतर होगा कि इसके बाद आप लेट जाएं। इससे मास्क को बेहतर खिंचाव मिलेगा और आपकी स्किन लिफ्ट भी होगी। कम से कम 15 मिनट के लिए आप इस मास्क को लगा कर रखें।

स्टेप - 2

अब अपनी उंगलियों के पोरों को गीला करें और फेस पर एक अच्छा मसाज दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें और उसके ऊपर कोई टोनर जैसे गुलाब जल लगा लें।

स्टेप-3

अब लास्ट में अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं। हफ्ते में दो बार आप इस ब्लैक हैड रिमूवल मास्क को लगाएं और चंद हफ्तों में फर्क देखें।

Tags:    

Similar News