Bharat Ke Vo Gaon Jahan Aaj Bhi Nahi Manai Jaati Holi: भारत की वो जगहें जहां आज भी नहीं मनाई जाती होली! जानिए इन गांवो का सिर चकरा देने वाला रहस्य

Bharat Ke Vo Gaon Jahan Aaj Bhi Nahi Manai Jaati Holi: कुछ ऐसे भी गांव है जहां होली नहीं खेली जाती। इन गांवो में इस दिन न तो होलिका दहन होता है और न ही किसी के घर पकवान बनाए जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की ये कौनसे गांव है जहां होली नहीं मनायी जाती। चलिए जानते हैं इन गांवो में होली न मनाने के पीछे का रहस्य।

Update: 2026-03-08 09:37 GMT
फोटो सोर्स - AI

Bharat Ke Vo Gaon Jahan Aaj Bhi Nahi Manai Jaati Holi: पूरे भारत में होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से और एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियों से मनाया जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी इस दिन रंगों की धूम और नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए नजर आते है। पूरे भारत के सभी स्थानों में होली मनाने के अपने-अपने अलग तरीके हैं लेकिन यहां कुछ ऐसे भी गांव है जहां होली नहीं खेली जाती। इन गांवो में इस दिन न तो होलिका दहन होता है और न ही किसी के घर पकवान बनाए जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की ये कौनसे गांव है जहां होली नहीं मनायी जाती। चलिए जानते हैं इन गांवो में होली न मनाने के पीछे का रहस्य।

1. दुसरपुर गांव/ Dusarpur Village

पूरे भारत में यह एक ऐसा गांव है जहां लगभग 300 सालों से होली नहीं मनाई गईं है। यह गांव हरियाणा के कैथल जिले में स्थित है। इस गांव में होली ना खेलने के पीछे एक ऐसी कहानी बताई जाती है कि कई वर्षों पूर्व होली के दिन ही इस गांव से साधु संत गुजर रहे थे जिनके ऊपर लोगों ने रंग गुलाल डालना शुरू कर दिया। संतों ने इस चीज को अपना अपमान मानते हुए इस गांव में कभी भी होली न मनाने का श्राप दे दिया। तब से लेकर आज तक यहां लोग होली नहीं मनाते। यहां के लोग मानते हैं कि इस नियम का उल्लंघन करने पर भारी संकट आ सकता है।

2. खरहरी गांव/Kharhari village

उत्तर प्रदेश में स्थित खरहरी गांव भी एक ऐसा गांव है जहां 150 वर्षों से होली नहीं मनाई गई है। होली न मनाने के पीछे का कारण यह बताया जाता है कि यहां एक समय होली के दौरान है होलिका में लगी हुई आग अचानक भड़क उठी जिसमें कई लोग जलकर मर गए। तब से गांव की पंचायत ने यह निर्णय लिया कि इस गांव में न ही रंगों से कोई खेलेगा न ही होलिका दहन किया जाएगा।

3. किवली गांव/Kivli Village

देवों की भूमि उत्तराखंड में स्थित किवली गांव के लोगों ने भी लगभग 160 वर्षों से होली नहीं मनाई है। होली ना मानने के पीछे यह मान्यता है कि लोग जब होली मनाते हैं तो वे रंगों से खेलते हैं और शोर शराबा भी अधिक होता है ऐसे में यहां स्थित कुलदेवी त्रिपुर सुंदरी की शांति भंग हो सकती है। देवी मां के प्रति सच्ची आस्था के वजह से यहां के लोग होली नहीं मनाते।

4. दुर्गापुर/Durgapur Village

पूरे भारत में होली न मनाने वाले गांव की लिस्ट में झारखंड का दुर्गापुर गांव भी शामिल है। यहां भी कई वर्षों से होली नहीं मनाई गई है। यहां होली न मनाने के पीछे यह कारण बताया जाता है कि होली के दिन ही यहां के राजा दुर्गा प्रसाद की मृत्यु हुई थी और उनकी मृत्यु के बाद जब भी लोगों ने होली मनाने की कोशिश की है इस गांव में कुछ ना कुछ अनहोनी जरूर हुई है, इसलिए यहां होली मनाने को लेकर लोगों में काफी डर बना हुआ है और इसी डर के कारण यहां के लोग होली नहीं खेलते। isme thumbnail bna kar dein

Tags:    

Similar News