Bathroom Aur Washroom Me Kya Antar Hai: एक ही जगह के इतने नाम, जानिए Bathroom, Washroom, Toilet और Restroom में क्या है अंतर?
Bathroom Aur Washroom Me Kya Antar Hai: जब आप कहीं मीटिंग्स में या कहीं भी लोगों के बीच होते हैं और इस कंडीशन में आपको शौच या पेशाब लग जाए, तो आप सिंपल शब्दों में बाथरूम या वॉशरूम शब्द का उपयोग कर लेते हैं, परंतु यह प्रोफेशनल तरीका नहीं है।
Bathroom Aur Washroom Me Kya Antar Hai: जब आप कहीं मीटिंग्स में या कहीं भी लोगों के बीच होते हैं और इस कंडीशन में आपको शौच या पेशाब लग जाए, तो आप सिंपल शब्दों में बाथरूम या वॉशरूम शब्द का उपयोग कर लेते हैं, परंतु यह प्रोफेशनल तरीका नहीं है। बाथरूम, वॉशरूम, टॉयलेट और रेस्टरूम जैसे शब्द हमारी दिनचर्या का हिस्सा हैं मगर लोगों को यह नहीं पता कि इन शब्दों का इस्तेमाल किस जगह पर करना सही है। आज हम इन शब्दों के मतलब और सही जगह पर उपयोग को विस्तार से जानेंगे।
1. Bathroom (बाथरूम)
बाथरूम शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले वह जगह आती है जहां हम रोजाना फ्रेश होने जाते हैं। लेकिन शाब्दिक रूप से देखें तो बाथरूम का मतलब है वह कमरा जहां मुख्य रूप से नहाने की व्यवस्था होती है। यह शब्द सबसे पहले अमेरिका में फेमस हुआ था। उस समय लोगों ने अपने घरों में नहाने के लिए अलग से कमरे बनाने शुरू किए और उन्हें बाथरूम कहा जाने लगा। इसे जेंडर के आधार पर नहीं बनाया जाता। एक बात समझ लीजिए कि बाथरूम का मेन काम केवल स्नान करना है न कि शौच जाना।
2. Washroom (वॉशरूम)
वॉशरूम शब्द का उपयोग केवल शौच के लिए किया जाता है। यह भी अमेरिका की ही देन है,पर यह बाथरूम से थोड़ा अलग है। वॉशरूम का इस्तेमाल मुख्य रूप से सार्वजनिक जगहों पर होता है। जब आप किसी मॉल, ऑफिस या स्कूल जाते हैं, तो वहां आपको वॉशरूम ही दिखाई देगा। इन जगहों पर वॉशरूम जेंडर के आधार पर अलग अलग बनाए जाते हैं। पुरुषों के लिए अलग और महिलाओं के लिए अलग वॉशरूम की व्यवस्था होती हैं। किसी प्रोफेशनल जगह पर वॉशरूम शब्द का उपयोग काफी सभ्य माना जाता है।
3. Restroom (रेस्टरूम)
रेस्टरूम भी एक प्रकार का वॉशरूम ही होता है। 1900 के दशक में विदेशों में लोग टॉयलेट शब्द बोलने में हिचकिचाते थे। शौच के बारे में खुलकर बात करना लोगो को काफी असहज महसूस कराता था। इसलिए वहां के लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर टॉयलेट की जगह रेस्टरूम लिखना शुरू कर दिया। रेस्टरूम सुनने में ऐसा लगता है किसी आराम करने की जगह होगी, परंतु यह लोगो के टॉयलेट के प्रति शर्मिंदगी छुपाने के लिए गढ़ा गया शब्द है।
4. Toilet (टॉयलेट)
भारत में यह शब्द काफी प्रचलित है। लोग बिना शर्म के टॉयलेट शब्द का इस्तेमाल कर लेते है। इस शब्द की उत्पत्ति फ्रांस से मानी जाती है। टॉयलेट वह जगह है जहां सिर्फ शौच या पेशाब करने की ही सुविधा होती है, यहां आप किसी भी
प्रकार के नहाने और कपड़े बदलने जैसे कार्य नहीं कर सकते। भारत देश की बात करे तो गांव और छोटे शहरों में टॉयलेट या शौचालय ही सबसे प्रचलित शब्द है और थोड़े पढ़े–लिखे शहरी लोग अक्सर इसकी जगह वॉशरूम या रेस्टरूम जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और वहीं हवाई जहाज और ट्रेनों के छोटे शौचालयों के लिए लैवेटरी शब्द का इस्तेमाल होता है।