Akhbar ka gharelu upyog: अब पुराने अखबारों के इस्तेमाल से नहीं होगी कोई भी सब्जी खराब; जानिए रसोई में न्यूज़पेपर के 5 जबरदस्त फायदे

Akhbar ka gharelu upyog: सुबह के समय जब भी घरों में न्यूज़ पेपर आता है तो उसे पढ़ने के बाद अधिकतर लोग रद्दी के भाव बेच देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर की रसोई में न्यूज़पेपर का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है।

Update: 2026-02-27 06:26 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Akhbar ka gharelu upyog: सुबह के समय जब भी घरों में न्यूज़ पेपर आता है तो उसे पढ़ने के बाद अधिकतर लोग रद्दी के भाव बेच देते हैं। इन अखबारों को बेचने से अच्छा है कि इन्हें घर के किसी काम में उपयोग किया जाए। ये पुरानी अखबारें आपके रसोई में रखी सब्जियों को खराब होने से बचाता है साथ ही रसोई के सफाई के लिए भी न्यूज़पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर की रसोई में न्यूज़पेपर का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है।

बिना फ्रिज के सब्जियों को रखे ताजा

अधिकतर सब्जियों को यदि दो से चार दिन तक बाहर रख दिया जाए तो वह खराब होने लग जाती है अगर सब्जी पत्तेदार है जैसे पालक, धनिया, मेथी तो उसे फ्रिज में भी रखने पर वह मुरझा जाती है। लेकिन इन सब्जियों को न्यूज़पेपर में लपेट कर रखने से यह जल्दी खराब नहीं होते और बदबू भी नहीं आती। न्यूज़पेपर का एक अच्छा गुण होता है कि यह सब्जियो की नमी को सोख लेता है और उन्हें सड़ने से बचाता है।

कच्चे फलों को भी पका सकते हैं

किसी भी प्रकार का कच्चा फल जैसे कि आम, पपीता, सीताफल या टमाटर जैसे सब्जियों को भी यदि जल्दी पकाना चाहते हैं तो इन्हें अखबार में अच्छे से लपेटकर सूखे स्थान पर रख दें। अखबार से ढकने पर फलों एवं सब्जियों की प्राकृतिक नमी और ऊष्मा बनी रहती है, जिससे वे जल्दी पकते है।

कांच के बर्तनों को चमकाने में

किचन में कांच के बर्तन हो या खिड़की अखबार सभी चीजों को अच्छी तरह से साफ करता है। इसी तरह के कोई भी कांच से बनी वस्तुओं में पानी या फिर क्लीनर लिक्विड का स्प्रे करके अखबार से पोंछे। कई बार खाना बनाते वक्त गैस चूल्हे के आसपास तेल के चिपचिपे छींटे भी गिर जाते है, जिन्हें अखबार से पोछना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

प्याज, लहसुन व हरी मिर्च को सुरक्षित रखना

लगभग हर सब्जियों में उपयोग होने वाले प्याज, लहसुन और मिर्च को हम बाजारों से डेली लाते हैं और कई बार इनका उपयोग न होने पर 2 से 3 दिन में ही मुरझाना भी शुरू हो जाते है। इन्हें फ्रिज में रखने से अच्छा है अखबार में लपेटकर सूखे व ठंडे स्थान पर रखना चाहिए। मिर्च को इस तरह से रखने से पहले ध्यान रखे कि उसका डंठल तोड़ दें।

Tags:    

Similar News