CG संविदाकर्मियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सरकार जल्द ले सकती है निर्णय, मंत्री रविन्द्र चौबे बोले-मंत्रिमंडल में

cg sanvidakarmiyon ko milegi badi khushakhabari, sarakar jald le sakati hai nirnay, Ravindra Choubey bole-mantrimandal mein

Update: 2023-07-27 11:51 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियमतिकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदाकर्मियों के मुद्दे पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस मुद्दे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नियमतिकरण को लेकर मंत्रिमंडल में चर्चा हो गई है। विभागवार जानकारी मंगवाई गई है। जल्द ही सरकार इस पर निर्णय भी लेने वाली है। इस लिंक में देखें मंत्री रविन्द्र चौबे ने और क्या कुछ कहा...

मालूम हो कि प्रदेश के एक लाख संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर नवा रायपुर में 23 दिनों से आंदोलन कर रहे है। उनकी हड़ताल की वजह से आम लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा भी लगा दिया है। इसके बावजूद वे अड़े हुए है।

contract workers strike बड़ा सवाल : संविदाकर्मी अगर नियमित हुए तो तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का क्या होगा

रायपुर। प्रदेश के एक लाख संविदा कर्मचारी अपना कामकाज छोड़कर हड़ताल पर हैं। नियमितीकरण की मांग को लेकर नवा रायपुर में 22 दिनों से उनका आंदोलन चल रहा है। इस बीच सरकार ने उनका वेतन एक ही बार में सीधे 27 प्रतिशत बढ़ा दिया है, लेकिन आंदोलनकारी संविदा कर्मी इससे संतुष्‍ट नहीं हैं। इधर, उनकी हड़ताल की वजह से आम लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा भी लगा दिया है। इसके बावजूद वे अड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाया एस्मा, देखिए आदेश

रायपुर। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एस्मा लगा दिया है। राज्य सरकार द्वारा संविदा पर कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारियों की मांगों के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार कर वेतन वृद्धि की घोषणा की गई है। इसके बाद भी शासन के ध्यान में यह लायी गई है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत् विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा अधिकारी/कर्मचारियों अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर हड़ताल पर हैं एवं इस कारण से लोक हित / नागरिक सेवाएं तथा शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को असुविधा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Tags:    

Similar News