Ahmedabad- London Plane Crashes: 241 लोगों की मौत: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम समेत 241 यात्रियों की मौत, लंदन जा रहा था एयर इंडिया का प्लेन...
Ahmedabad- London Plane Crashes: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट एयरपोर्ट से टेकऑफ होते ही अब से थोड़ी देर पहले हादसे का शिकार हो गया। विमान में कू्र के साथ 242 यात्री सवार थे।
Ahmedabad- London Plane Crashes
Ahmedabad- London Plane Crashes: अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 204 यात्रियों की मौत हो गई है। रुपाणी लंदन जा रहे थे। विमान अहमदाबाद से उड़ान भरते ही क्रैश होकर नीचे गिर गया। विमान के धरती पर गिरते ही वह आग के गोले में बदल गया। एक बजकर 38 मिनट में यह विमान लंदन के लिए टेकऑफ हुआ था और दो मिनट बाद एक बजकर 40 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गया।
किसी का भी बचना मुश्किल
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस हादसे में किसी का भी बचना मुश्किल है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
वहीँ, स्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा है कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है।
घटना स्थल के पास से कई शव मिले है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान के लिए DNA टेस्ट मंगाया गया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर यात्रियों के परिजनों की भीड़ जुट रही है। अस्पताल परिसर में मीडिया और आम लोगों का तांता लगा हुआ है। अहमदाबाद प्रशासन ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल ट्रॉमा (आपातकालीन) केंद्र में मरीज-उन्मुख उपचार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करने के लिए दो फोन नंबर जारी किये हैं।
6357373831
6357373841
169 भारतीय यात्रियों समेत 242 लोग थे सवार
प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से दो पायलट समेत 12 क्रू मेंबर, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। प्लेन क्रैश आज दोपहर 1ः38-1ः39 के बीच हुआ। दिल्ली में एक इमरजेंसी बैठक के बाद मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन राम मोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे हैं।
प्लेन में क्रू मेंबरों समेत 242 यात्री सवार थे। अहमदाबाद एयरपोर्ट परिसर के पास मेघानीनगर के पास विमान के गिरते ही वह आग और धुंए के गुबार में बदल गया। विमान क्रैश होने की खबर मिलते ही रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया। दर्जन भर एंबुलेंसो से हताहत यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की खबर मिलते ही बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है।
242 यात्री थे सवार
विमान में 242 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर बचाव कार्य प्रारंभ हो गया है। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की आठ गाडियां भी मौके पर है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी डी-2 सीट पर बैठे थे।
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। प्लेन क्रैश की घटना के बाद कई किलोमीटर तक आग और धुएं के गुबार उठे थे।