जुम्बा से नाच उठती है जिंदगी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रायपुर के पुलिस अफसर के जुम्बा डांस

Update: 2023-02-17 07:09 GMT

NPG DESK

रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब के पास की एक सुबह। छत्तीसगढ़ सरकार के एक पुलिस अफसर डांस मूव्स कर रहे थे और बड़ी संख्या में गर्ल्स उन्हें फॉलो कर रही थीं। दरअसल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने एक फिटनेस प्रोग्राम की ओर से एक म्यूजिक फिटनेस सेशन का आयोजन किया गया था। जहां रायपुर के एआईजी संजय शर्मा इस सेशन को लीड करते हुए मौजूद लोगों को जुंबा डांस मूव्स कर इसके फायदे के बारे में बता रहे थे। इस सेश में सुबह-सुबह साइक्लिंग, पैदल वॉक और एक्सरसाइज करने के लिए लोगों को मोटिवेट किया गया। जिसमें कई जन प्रतिनिधि और सरकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उनके डांस मूव्स को फॉलो कर रहे थे। वहां मौजूद कुछ लोग इस लम्हे को मोबाइल पर कैप्चर कर रहे थे। शाम होते-होते एआईजी संजय शर्मा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसने भी वीडियो देखा, वो एआईजी संजय शर्मा की तारीफ किए बिना नहीं रह सका। जुंबा डांस है क्या, और इसके क्या फायदे हैं, चलिए आज हम आपको बताते हैं।

क्या है जुम्बा डांस एक्सरसाइज?

जुम्बा इंटरनेशनल म्यूजिक और डांस मूव्स का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिसमें मुख्यतः चार अलग-अलग तरह के डांस आते हैं। इनमें मेरेंगुए, कुम्बिआ, रेगेतोन और सालसा के साथ कभी-कभी छः और भी डांस फॉर्म्स शामिल किए जाते हैं। लोगों की उम्र, क्षमता, ताकत, शारीरिक बनावट और तनाव के अनुसार दस तरह के जुम्बा फिटनेस प्रोग्राम बनाए गए हैं। जुम्बा की शुरुआत साल 1999 में हुई थी और यह सबसे सक्सेसफुल डांस और फिटनेस प्रोग्राम की लिस्ट में शामिल है।


ऐसे हुई जुम्बा डांस की शुरुआत

दुनिया में इस फिटनेस प्रोग्राम को लाने का श्रेय कोरियाग्राफर और फिटनेस इंस्ट्रक्टर अल्बर्टो बीटो पेरेज को जाता है। 90 के दशक की बात है अल्बर्टो एक दिन एरोबिक क्लासेस लेने के लिए जा रहे थे, फिर उन्हें अहसास हुआ कि वो आज म्यूजिक सुनना भूल गए हैं। वापस जाकर म्यूजिक सुनना संभव नहीं था। इसलिए जब वो एरोबिक्स सिखाने के लिए क्लास में पहुंचे तो उन्होंने म्यूजिक के साथ एरोबिक वर्कआउट को मिक्स किया। उन्होंने देखा कि स्टूडेंट इस वर्कआउट को काफी एंजॉय कर रहे हैं।


जुम्बा गोल्ड

जुम्बा गोल्ड सबसे शुरूआती प्रोग्राम माना जाता है। यह प्रोग्राम खासतौर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो जुम्बा की शुरुआत करने वाले लोगों एवं बुजुर्गों के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आपभी जुम्बा डांस की मदद से फिट रहना चाहते हैं, तो जुम्बा गोल्ड से शुरुआत करें।

जुम्बा बेसिक स्टेप वन

जुम्बा डांस में शामिल जुम्बा बेसिक स्टेप वन सबसे लोकप्रिय स्टेप है, जिसे सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यह बहुत आसानी से किया जा सकता है। इसलिए ज्यादातर लोगों को यह काफी पसंद आता है।

स्ट्रांग बाय जुम्बा

जुम्बा वर्कआउट में शामिल स्ट्रांग बाय जुम्बा थोड़ा नया प्रोग्राम है। इसे साल 2016 में शुरु किया गया था। यह सिंक म्यूजिक पर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट किया जा सकता है।

एक्वा जुम्बा

फिटनेस एक्सपर्ट एक्वा जुम्बा को इम्पैक्ट हाई एनर्जी एक्वेटिक एक्सरसाइज भी कहते हैं। यह स्विमिंग पूल में की जाती है। एक्वा जुम्बा एक्सरसाइज में शरीर के जोड़ों पर ज्यादा अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है।

जुम्बा गोल्ड टोनिंग प्रोग्राम

इस वर्कआउट को बुजुर्गों की मसल स्ट्रेंथ और शारीरिक दशा को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। ज्यादातर जुम्बा एक्सपर्ट बुजुर्गों के लिए जुम्बा गोल्ड टोनिंग प्रोग्राम की सलाह देते हैं।

जुम्बा टोनिंग

इसमें छड़ी या लकड़ी का उपयोग करते हुए शरीर के अलग-अलग अंगों को सुडौल बनाया जाता है।

जुम्बा सेंटो

इसमें कुर्सी का सहारा लेकर एक्सरसाइज की जा सकती है। इसके अंतर्गत शरीर के वजन पर ध्यान दिया जाता है जिससे शरीर को मजबूती मिलती है और बॉडी सुडौल बनती है। जुम्बा फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार इससे बॉडी का शेप सही रहता है।

जुम्बा किड्स प्रोग्राम

यह बच्चों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसे खासतौर से सिर्फ 7 से 11 साल के बच्चों के लिए बनाया गया है, जो उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।

स्ट्रेस कम करता है जुंबा

वक्त की कमी के बावजूद भी हर किसी को खुद की फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। शरीर को फिट रखने के लिए लोग अलग-अलग एक्टिविटीज भी अपनाते हैं जैसे-जिम, योगा, एरोबिक्स, जुम्बा आदि। डांस पर आधारित फिटनेस प्रोग्राम जुम्बा इन दिनों सबसे ज्यादा प्रचलित है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। जुम्बा यानी फन, मस्ती और डांस के साथ फिटनेस के लिए की गयी एक कंप्लीट एक्टिविटी। इससे न सिर्फ कैलोरी ही कम होती है बल्कि, तनाव भी दूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जुम्बा वर्कआउट करने से दिल को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। बदलती लाइफ स्टाइल में बढ़ते तनाव की वजह से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में जुम्बा हर स्तर पर स्ट्रेस को कम कर सकता है। जुम्बा करते वक्त, लोग कुछ समय के लिए सब कुछ भूलकर खुशी के साथ वर्कआउट में मग्न हो जाते हैं। इससे सारा तनाव दूर हो जाता है और शरीर के अंदरूनी भाग जैसे-दिल और हड्डियां मजबूत होती हैं। जुम्बा करने से मानसिक सेहत भी बेहतर होती है। यह आपके शरीर को सुडौल करने के साथ ही इससे त्वचा पर रौनक भी आती है।

Tags:    

Similar News