रायपुर 12 जुलाई 2021. बालको मेडिकल सेंटर के सामाजिक सरोकार दायित्व के अंतर्गत यातायात पुलिसकर्मीयों हेतु छतरी वितरण का कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम के दौरान यह पाया गया कि तंबाकू व गुटके की वजह से होने वाले नुक़सान व कैन्सर की सम्भावना को पहले से पहचान पाने हेतु लोगों में बहुत उत्सुकता है. इस दौरान मंडावी सर के द्वारा एक विशेष कैन्सर जाँच शिविर व व्याख्यान का आयोजन का असवासन दिया गया, जिसका उदेश्य कैन्सर के प्रति जागरूकता मिल सके व सभी यातायात पुलिसकर्मी समय रहते लक्षणों को पहचान सके. साथ ही कैन्सर जैसी गम्भीर बीमारी से बच सके.
इस कार्यक्रम में बालको मेडिकल सेंटर की ओर से विपेंद्र सिंह राजपूत ( प्रमुख जन सम्पर्क अधिकारी) एम आर मंडावी ( अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ) व प्रणव, इंद्रा, सिद्धार्थ व सभी यातायात विभाग के अधिकारी गण व यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।